{"_id":"6796d9eddc093950c50bd1b7","slug":"12-trains-cancelled-till-first-week-of-march-due-to-mega-block-in-jammu-tawi-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: जम्मूतवी में मेगा ब्लॉक... मार्च के पहले सप्ताह तक लंबी दूरी की 12 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancelled: जम्मूतवी में मेगा ब्लॉक... मार्च के पहले सप्ताह तक लंबी दूरी की 12 ट्रेनें निरस्त
Mon, 27 Jan 2025 06:27 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:27 AM IST
सार
बरेली से गुजरने वाली 12 ट्रेनें को मार्च के पहले सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इससे बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुर्नविकास के लिए मेगा ब्लॉक शनिवार से शुरू हो गया है। मार्च के पहले सप्ताह तक रहने वाले मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है। चार अन्य ट्रेनों का विजयपुर जम्मू से जम्मूतवी स्टेशन के बीच नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेनों के निरस्तीकरण के साथ ही रेलवे ने यात्रियों को रिफंड करना शुरू कर दिया है। निरस्त की गईं ट्रेनों में वह ट्रेनें भी शामिल हैं जिनको कोहरे के कारण 28 फरवरी तक निरस्त किया गया था। इन ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू होना था, लेकिन ब्लॉक के कारण निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। निरस्त की गईं सभी ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। 12 ट्रेनों को निरस्त किए जाने के बाद बाकी ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। प्रयागराज महाकुंभ के कारण सभी ट्रेनें पहले से फुल चल रही हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 26 जनवरी, दो, नौ 16, 23 फरवरी व दो मार्च को निरस्त।
- 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस 29 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी व पांच मार्च को निरस्त।
- 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ, 16, 23 फरवरी व दो मार्च को निरस्त।
- 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस सात, 14, 21 व 28 फरवरी को निरस्त।
- 12210/09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार मार्च को निरस्त।
- 12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च को निरस्त।
- 15098/97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह मार्च को निरस्त।
- 15651/52 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व पांच मार्च को निरस्त।

जम्मूतवी तक नहीं जाएंगी ये ट्रेनें
12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 27 जनवरी, तीन, 10, 17, 24 फरवरी को, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 जनवरी, छह, 13, 20, 27 फरवरी को, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 27 जनवरी, तीन, 10, 17, 24 फरवरी को 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 जनवरी, पांच, 12, 19, 26 फरवरी को विजयपुर जम्मू-जम्मूतवी स्टेशन के बीच निरस्त रहेंगी।