फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 hours jam, trains had to be stopped at Hulasangra crossing

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर 12 घंटे जाम, रोकनी पड़ीं ट्रेनें

Thu, 28 May 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
12 hours jam, trains had to be stopped at Hulasangra crossing
नेशनल हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पट्टा टूटने से ट्रैक के बीच फंसी पिकअप, दो घंटे बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन

पीछे के स्टेशनों पर रोकी गईं दर्जन भर से अधिक ट्रेनें

फतेहगंज पूर्वी/कटरा। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम का झाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार रात पट्टा टूटने से पिकअप ट्रैक के बीच फंस गई। इस वजह से करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। रेलवे पुलिस ने पिकअप को खिंचवाकर ट्रैक से हटवाया। इसके बाद रेल संचालन शुरू हो सका। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगने से जाम लग गया। मंगलवार रात करीब 12 बजे से लगा जाम बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खुल सका।

बुधवार रात करीब 12 बजे फर्रूखाबाद से तरबूज लेकर बरेली की ओर जा रही पिकअप का पट्टा क्रॉसिंग से गुजरते समय टूट गया। पिकअप का गियर बॉक्स केबिन में उछलकर बाहर निकल आया, जिससे ड्राइवर घायल होने से बच गया। इस बीच अप लाइन पर आई सवारी गाड़ी को रोकना पड़ा। पिकअप अप और डाउन लाइन के बीच फंसने के कारण कंट्रोल के आदेश पर दोनों लाइन से गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल और मालगाड़ियों को बिलपुर, टिसुआ, पितांबरपुर, मीरानपुर कटरा, तिलहर और बंथरा स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे पुलिस के जवानों ने रस्सियों से खींचकर पिकअप को ट्रैक से हटाया। रात तीन बजे के बाद रोकी गई ट्रेनों को चलाया जा सका। वहीं हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग बेहाल रहे। पुलिस ने वाहनों को जैतीपुर और कसरक रोड से निकालना शुरू किया। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खत्म हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed