{"_id":"5cd5ce6cbdec220771034f3b","slug":"11557515884-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा एवं टैंपो चालकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शा एवं टैंपो चालकों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शोषण एवं उत्पीड़न को लेकर ऑटो रिक्शा एवं टैंपो चालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया।
आटो रिक्शा-टैंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरने में अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने विभाग में फैले भ्रष्टाचार और शोषण का खुलासा किया। उन्होंने पंजीकरण में दोहरे नाम को हटाने की मांग करते हुए अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। ऑटोचालक सत्य प्रकाश ने परिवहन विभाग के अपने साथ हुए व्यवहार और शोषण को लोगों के सामने रखा। इसी तरह परिवर्तन कामी छात्र संगठन के अध्यक्ष कमलेश, इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिगोविंद आदि ने भी संबोधित किया। आरटीओ ने वार्ता के दौरान समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।