फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अनुशासनहीनता पर प्रधान अध्यापिका समेत तीन शिक्षिकाएं निलंबित

अनुशासनहीनता पर प्रधान अध्यापिका समेत तीन शिक्षिकाएं निलंबित

Sun, 05 May 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता पर प्रधान अध्यापिका समेत तीन शिक्षिकाएं निलंबित
बरेली। क्यारा के कांधरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका समेत तीन शिक्षिकाओं पर अनुशासनहीनता के मामले में शनिवार को बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षिकाओं पर विद्यालय में पढ़ाई के बजाय एक-दूसरे के साथ गाली गलौच और मारपीट करने समेत विद्यालय में सांप्रदायिक माहौल बनाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। निलंबन के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान अध्यापिका सामिया कमाल समेत तीनों सहायक शिक्षिका अर्चना शर्मा, राकेश देवी, दया कुमारी के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रहीं थीं। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई। जांच में चारों के बीच हर दिन विद्यालय में विवाद होने, सांप्रदायिक बातें किए जाने, लेटलतीफी और अक्सर विद्यालय बंद किए जाने की पुष्टि हुई है। शनिवार को चारों के बीच फिर मारपीट हुई और आरोप है कि राकेश देवी ने बच्चों को पीटा। इसकी रिपोर्ट एबीएसए ने बीएसए को सौंपी। इस पर निलंबन की कार्रवाई की गई। बताया कि यह शिक्षिकाएं एक दूसरे की वीडियो बनाकर वायरल करती थीं, जिसे लेकर उनमें विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। ऐसे में अनुशासनहीनता और विद्यालय की छवि धूमिल करने का उन्हें दोषी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed