{"_id":"5c969427bdec22146e0fa006","slug":"11553372199-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ ने साधी चुप्पी, मैडम ने जारी कि या सार्वजनिक नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ ने साधी चुप्पी, मैडम ने जारी कि या सार्वजनिक नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महिला अस्पताल में सोमवार देर रात तक जाम टकराने और फिर मारपीट के मामले का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। अलबत्ता अब जांच टीम ने सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर आम जनता समेत स्टाफ से पार्टी के संबंध में साक्ष्य समेत जानकारी मांगी है। पुष्टि होने पर अस्पताल परिसर में अनुशासनहीनता के मामले में संबंधित कर्मचारी या अधिकारी पर सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
शनिवार को सीएमएस ने जांच टीम में शामिल वरिष्ठ डॉ. शशि गुप्ता से सोमवार को हुई घटना के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने चौकीदारों समेत अन्य स्टाफ से लिए गए लिखित नोट का हवाला देते हुए कोई सुराग न मिलने की बात कही। सीएमएस ने सख्ती के साथ सार्वजनिक नोटिस जारी करने का सुझाव दिया, जिस पर अस्पताल परिसर के नोटिस बोर्ड पर डॉ. शशि गुप्ता ने नोटिस चस्पा कर दी। उन्होंने नोटिस में लिखा है कि ‘सोमवार की शाम को महिला अस्पताल परिसर में हुई घटना के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो वह ऑडियो, वीडियो, तस्वीर अथवा आंखों देखा हाल लिखित तौर पर अस्पताल में जमा कर सकता है। ताकि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।’ जारी नोटिस महिला समेत जिला अस्पताल में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉक्टर, तीमारदार और मरीज समेत अन्य महिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
टॉप फ्लोर पर लगेगा ताला
जांच कमेटी ने सीएमएस डॉ. अलका शर्मा को टॉप फ्लोर का उपयोग न होने की वजह से वहां ताला लगाने का सुझाव दिया है। सीएमएस ने सुझाव पर सहमति जता दी है। संभावना है कि जांच पूरी होने से पहले ताला लग जाएगा। बताते हैं कि सीएमएस ने टॉप फ्लोर पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। अस्पताल में प्रयोग होने वाले सामानों को पहुंचाने और लाने के लिए ही वहां जाने की मंजूरी मिली है।