फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आखिर नहीं आया बेटा, रेलकर्मियों के चंदे से हुआ मां का अंतिम संस्कार

आखिर नहीं आया बेटा, रेलकर्मियों के चंदे से हुआ मां का अंतिम संस्कार

Wed, 12 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 12 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
आखिर नहीं आया बेटा, रेलकर्मियों के चंदे से हुआ मां का अंतिम संस्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर
ढका ताल स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले टीटीई सलिल चौधरी की वृद्ध मां लीलावती का मंगलवार शाम तीसरे दिन रेलकर्मियों ने चंदा एकत्र कर अंतिम संस्कार करा दिया। रेल कर्मियों से मां की मौत की सूचना मिलने के बाद भी न तो वह आया और न ही कोई रिश्तेदार। अंतत: उत्तर रेलवे मेंस यूनियन (उरमू) और नार्दन रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के पदाधिकारियों मां को अंतिम विदा दी।
विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग का मूल निवासी सलिल चौधरी शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई था। उसकी तैनाती 2005 में यहां हुई थी। वह अपनी 87 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रेल कॉलोनी के क्वार्टर में रहता था। शराब के आदी सलिल चौधरी से पड़ोसी भी ज्यादा वास्ता नहीं रखते थे। आरोप है कि ड्यूटी करने के स्थान पर वह शराब के नशे में स्टेशन और रेल कॉलोनी में ही घूमता रहता था। ड्यूटी के प्रति लापरवाही में उसके खिलाफ दो बार निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इन दिनों भी वह दो महीने से बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से लापता चल रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने आखिरी बार सलिल को बृहस्पतिवार शाम शराब के नशे में देखा था। इसके बाद वह क्वार्टर में ताला लगाकर कहीं चला गया। वृद्ध मां अंदर ही बंद थी। क्वार्टर से दुर्गंध आने पर कॉलोनी के लोगों ने शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस ने क्वार्टर का दरवाजा तुड़वाने के बाद शव कब्जे में ले लिया। शनिवार को ही लीलावती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनकी मौत की वजह बीमारी और भूख से होना बताई गई। तब से लीलावती का शव पोस्टमार्टम की मोर्चरी में ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मां की मौत की सूचना रेल कर्मियों ने सलिल को मोबाइल पर कॉल करके दी। इसके बाद भी वहीं मां का अंतिम संस्कार कराने नहीं कराया। सोमवार दोपहर तक वह साथी रेल कर्मियों से मोबाइल पर बात भी करता रहा। अप त्रिवेणी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुंचने की बात भी कही। मंगलवार को भी जब सलिल या उसके परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं आया तो उरमू के शाखा सचिव राजीव शर्मा, नरमू के पदाधिकरी सुनील तिवारी आदि ने साथी रेल कर्मियों ने चंदा एकत्र करने के बाद मंगलवार शाम पुलिस की मौजूदगी में खन्नौत घाट पर लीलावती के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

अब टीटीई का मोबाइल स्विच ऑफ

टीटीई सलिल चौधरी का मंगलवार को मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। सोमवार शाम तक वह साथी रेल कर्मियों से कॉल पर बात करता रहा। नरमू शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, सुनील तिवारी समेत कई रेल कर्मियों से उसकी बात भी हुई। मंगलवार को भी उसे कई बार कॉल की गई, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है।

आलमबाग में भी ट्रेस नहीं हो सका पता
रेलवे के साथ पुलिस ने भी सलिल चौधरी के लखनऊ स्थित आलमबाग पते पर उसे या उसके किसी नाते-रिश्तेदार को ट्रेस करने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। रेलवे के अधिकारी भी रेल रिकार्ड में दर्ज उसके पते को लेकर हैरत में हैं।

फेसबुक फ्रेंड भी काट रहे कन्नी
सलिल चौधरी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी सक्रिय रहता था। हालांकि, कुछ समय से यहां उसकी गतिविधियां नहीं दिख रही हैं। लखनऊ के कई फ्रेंड उसकी लिस्ट में शामिल हैं। इनमें सलिल के कुछ फेसबुक फ्रेंड के सोशल साइट से मोबाइल नंबर जुटाकर उनसे बात करने की कोशिश की गई तो वे भी उससे कन्नी काटते हुए नजर आए। एक महिला मित्र ने सलिल को पहचानने की बात कही, जब उससे घटना के बारे में चर्चा की गई तो उसने भी कॉल कट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed