फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मल्टीस्टोरी पार्किंग के नक्शे में बीडीए ने फंसाया पेच

मल्टीस्टोरी पार्किंग के नक्शे में बीडीए ने फंसाया पेच

Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मल्टीस्टोरी पार्किंग के नक्शे में बीडीए ने फंसाया पेच
बरेली। मोतीपार्क पर बनने वाली नगर निगम की मल्टीस्टोरी पार्किंग में बीडीए ने अड़ंगा लगा दिया है। आर्किटेक्ट द्वारा बनाए नक्शे पर बीडीए ने आपत्ति जताई है। अब नगर निगम इन खामियों को दूर करने में लगा है।
विज्ञापन

लंबे समय से कुतुबखाना स्थित मोती पार्क पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने को लेकर कवायद चल रही थी। मगर यह परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद नगर निगम में सत्ता परिवर्तन हुआ तो मेयर उमेश गौतम ने इसे पीपीपी मोड पर बनवाने की योजना बनाई। अगस्त में गाजियाबाद की एक फर्म को इसे बनाने की जिम्मेदारी दी गई। साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाली इस चार मंजिला पार्किंग में 125 वाहन खड़े करने की व्यवस्था होगी और कुछ कामर्शियल स्पेस होगा। नगर निगम के आर्किटेक्ट ने पार्किंग का नक्शा तैयार किया और इसे मंजूरी के लिए बीडीए को भेजा। मगर बीडीए ने इस पर कुछ आपत्तियां लगाकर नगर निगम को लौटा दिया। बताया जाता है कि बीडीए की आपत्तियों को लेकर नगर निगम सहमत नहीं है। इसको लेकर मेयर उमेश गौतम ने वीसी बीडीए डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय से भी बात की और फिर नगर निगम के एक्सईएन संजय चौहान समस्या समाधान के लिए बीडीए भी गए। बीडीए अफसरों से वार्ता के बाद अब नक्शे की खामियां दूर करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


मल्टीस्टोरी पार्किंग के नक्शा पर बीडीए ने कुछ खामियां बताई थीं। एक्सईएन ने बीडीए में जाकर बात कर ली है। अब इन खामियों को दूर कराया जाएगा।
- एसके अंबेडकर, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

पार्किंग की जमीन में कुछ जमीन नगर निगम की नहीं है। एक्सईएन को टाउन प्लानर के पास भेज दिया गया था। जमीन की आपत्ति दूर कर लें, नक्शा पास हो जाएगा। - डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, वीसी बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed