{"_id":"5be707fdbdec2269c0437ba2","slug":"11541867517-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
सुरेश खन्ना के लिए चमका शहर
सड़कें दुरुस्त, डिवाइडर भी रंगे
कोहाड़ापीर से स्वच्छता रैली का आगाज करेंगे नगर विकास मंत्री
गांधी उद्यान पर होगा समापन, विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को कोहाड़ापीर से सुबह दस बजे स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे। शनिवार को नगर निगम का अमला युद्धस्तर पर शहर का हुलिया दुरुस्त करने में जुटा रहा। बरसात के बाद से टूटी-फूटी सड़कों के गड्ढे भरे दिए गए और बदरंग डिवाइडरों पर भी रंगाई-पुताई कर दी गई। नगर निगम कार्यालय को भी नए सिरे से साफ-सफाई कर सजा दिया गया है।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह आठ बजे शाहजहांपुर से चलेंगे और 9.30 बजे बरेली सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कामों की समीक्षा होगी। इसके बाद कोहाड़ापीर से स्वच्छता रैली शुरू करेंगे। इस रैली में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे और शहरवासी शामिल होंगे। 11 बजे गांधी उद्यान पर रैली के समापन के बाद जल तरंग में जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, सभी विधायक और धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे। शहर में साढे़ तीन घंटे मौजूद रहने के बाद नगर विकास मंत्री दोपहर एक बजे शाहजहांपुर लौट जाएंगे। इस बीच अयूब खां और चौकी चौराहे पर लगी एलईडी पर नगर विकास मंत्री का संदेश चलाया जाएगा। रैली में पीएसी का बैंड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर निगम टीम शुक्रवार रात से शहर का हुलिया दुरुस्त करने में जुटी रही। जगह-जगह स्वच्छता संबंधी पेंटिंग की गई है और सड़कों के गड्ढे भरे गए। मंत्री सड़क मार्ग से आ रहे हैं इसलिए नेशनल हाईवे पर भी डिवाइडरों की पुताई कराई गई। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद नगर निगम कार्यालय खुला और अफसर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।