फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लाल फाटक ओवरब्रिज: बभिया मेें जमीन नहीं लेगी सेना, एनओसी पर मंडराया संकट

लाल फाटक ओवरब्रिज: बभिया मेें जमीन नहीं लेगी सेना, एनओसी पर मंडराया संकट

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
लाल फाटक ओवरब्रिज: बभिया मेें जमीन नहीं लेगी सेना, एनओसी पर मंडराया संकट
बभिया में सेना को जमीन देकर लाल फाटक के लिए एनओसी लेने की जगी आस फिर निराशा में बदल गई है। सेना के स्टेशन हेडक्वार्टर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बभिया में जमीन लेने से इंकार कर दिया है। इससे लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने का मामला फिर अटक गया है।
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिज निर्माण में सेना की एनओसी बड़ी बाधा है। इसके न मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। एनओसी का संकट हल करने के लिए पिछले दिनों प्रशासन ने ओवरब्रिज के लिए सेना की 6520.99 वर्गमीटर जमीन के बदले बभिया में 9700 वर्गमीटर जमीन दिखाई थी। मौके पर रक्षा संपदा विभाग के अधिकारी के प्रतिनिधि और प्रशासन से एसडीएम सदर पहुंचे थे। जमीन की पैमाइश के बाद मामला सुलझता दिखाई दिया। रक्षा संपदा विभाग ने प्रशासन से जमीन के कागजात समेत अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा था। प्रशासन ने स्टेशन हेड क्वार्टर से बभिया में चिह्नित जमीन तीन किलोमीटर दूर बताई थी, लेकिन जांच में जमीन 4.82 किलोमीटर दूर मिली। जमीन का वर्तमान मूल्य भी लाल फाटक पर सेना की जमीन से कम है। जमीन के वर्तमान मूल्य पर एकबारगी सेना ने पास ही और जमीन मिल जाने के आश्वासन पर सहमति जता दी, लेकिन दूरी ज्यादा होने पर सेना ने आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जमीन लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


जमीन की कीमत बराबर होने की शर्त
रक्षा मंत्रालय की शर्त के अनुसार प्रशासन को लाल फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण लिए सेना की जमीन की कीमत के बराबर ही जमीन मुहैया कराने पर एनओसी मिलेगी। बभिया की जमीन खारिज होने के बाद अब सेना ने कैंट क्षेत्र के पास जमीन मुहैया कराने को कहा है। ऐसे में प्रशासन के सामने 7,25,13,409 रुपये कीमत की जमीन मुहैया कराना टेढ़ी खीर साबित होगा। एसडीएम सदर ने पहले ही जमीन देने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट द्वारा जमीन लेने की संभावना
स्टेशन हेड क्वॉर्टर के एडम कमांडेंट कर्नल प्रियदर्शी अमित के मुताबिक सेना ने अपनी तरफ से जमीन लेने से इंकार कर दिया है, लेकिन लाल फाटक ओवरब्रिज के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन में कैंटोनमेंट बोर्ड की भी जमीन शामिल है। ऐसे में बोर्ड चाहे तो यह जमीन लेने पर मुहर लगा सकता है, लेकिन सेना ने फिलहाल इस जमीन को लेने से इंकार कर दिया है, लेकिन कैंट बोर्ड अपनी जमीन के बदले संबंधित क्षेत्र में जमीन लेने को स्वतंत्र है। हालांकि, बोर्ड में पास होने के बाद रक्षामंत्रालय की मंजूरी लेनी होगी।

किसकी कितनी है जमीन
कैंटोनमेंट बोर्ड की 5010.6 वर्गमीटर
मिलिट्री फार्म की 1510.29 वर्गमीटर


बभिया में जमीन की प्रशासन ने पैमाइश कराई थी। यह सैन्य क्षेत्र से काफी दूर है। ऐसे में हेडक्वॉर्टर ने जमीन लेने से इंकार कर दिया है। प्रशासन से पास में जमीन मुहैया कराने को कहा है। - प्रमोद कुमार सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी


स्टेशन हेडक्वॉर्टर से काफी दूर होने की वजह से वहां सैन्य गतिविधियों का संचालन और मॉनीटरिंग में समस्या होगी। ऐसे में जमीन पर आपत्ति जताई है। सेना की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। - कर्नल प्रियदर्शी अमित, एडम कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed