फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक सुई से कई मरीजों के ब्लड नमूना लेकर घिरा मेडिकल स्टाफ

एक सुई से कई मरीजों के ब्लड नमूना लेकर घिरा मेडिकल स्टाफ

Fri, 05 Oct 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 05 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक सुई से कई मरीजों के ब्लड नमूना लेकर घिरा मेडिकल स्टाफ
 देहात की सीएचसी और पीएचसी में मलेरिया की जांच में गड़बड़ियों पर मेडिकल स्टाफ घिरता नजर आ रहा है। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. एसपी अग्रवाल ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में जिक्र किया कि मेडिकल स्टाफ एक ही सुई से एक से अधिक लोगों के ब्लड नमूना लेने में इस्तेमाल करता देखा गया। यह लापरवाही उजागर होने के बाद एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर ऐसा हो रहा था तो यह अक्षम्य अपराध है। लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।
विज्ञापन

जेडी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बहेड़ी की सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया था। उन्होंने आरडीटी किट के इस्तेमाल में गड़बड़ियां पकड़ी थीं। इसपर स्टाफ को उसका सही इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया था। जांच में सामने आया कि यह आरडीटी किट 2012 की निर्मित थी। इनकी तीन हजार की खेप मंगाई थी। इसका कुछ हिस्सा बहेड़ी सीएचसी और पीएचसी पर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक आरडीटी किट में ब्लड और बफर (केमिकल) लगाने में गड़बड़ी हुई थी। इस मामले में कमिश्नर राजवीर प्रसाद ने एडी हेल्थ को मेसेज किया था। इसके बाद सभी सीएचसी और पीएचसी पर जांच प्रक्रिया में सावधानी बरती जाने लगी है। वहीं अब सभी सीएचसी और पीएचसी में हुईं जांच में सवालों में घिर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed