{"_id":"5b33d1714f1c1b214d8b8cda","slug":"11530122609-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत दवा से गर्भपात, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत दवा से गर्भपात, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक हिरासत में
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित मेडिकल स्टोर से खरीदी गई गलत दवा के इस्तेमाल से महिला का दो माह का गर्भ गिर गया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस आरोपी दवा विक्रेता को उठा लाई और घंटों थाने में बैठाए रखा। हालांकि देर शाम खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
मीरापुर के एक व्यक्ति की शादी 18 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी मां नहीं बन पाई। पिछले कुछ महीने से बरेली की एक प्रसिद्ध महिला चिकित्सक से उसका इलाज चला, जिसके बाद दो माह पहले उसे गर्भ ठहर गया। 25 जून को महिला डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद दवा लेकर आई थी। दवा खाने पर कुछ परेशानी हुई तो महिला के पति ने डॉक्टर से मेडिकल स्टोर संचालक की फोन पर बात करवा दी। पता नहीं डॉक्टर ने गलत दवा बता दी या मेडिकल स्टोर संचालक ने गलती से दूसरी दवा थमा दी, लेकिन दवा खाने के कुछ समय बाद ही दो माह की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। महिला के पति ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शिवदीन वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की कोशिशें जारी हैं।