फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नैनीताल रोड और दिल्ली हाईवे को जोड़ेगा 31.67 करोड़ का बाईपास

नैनीताल रोड और दिल्ली हाईवे को जोड़ेगा 31.67 करोड़ का बाईपास

Fri, 18 Jan 2019 06:05 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड और दिल्ली हाईवे को जोड़ेगा 31.67 करोड़ का बाईपास
नैनीताल रोड और दिल्ली हाईवे को जोड़ेगा 31.67 करोड़ का बाईपास
विज्ञापन

बरेली। नैनीताल रोड और लखनऊ-दिल्ली हाईवे को जोड़ने के लिए बाईपास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने जनप्रतिनिधियों ने यह मामला जोरशोर से उठाया था। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने करीब 19.400 किलोमीटर लंबे बाईपास को बनाने प्रोजेक्ट तैयार किया है। रोड चौड़ीकरण के साथ ही हॉटमिक्स से सड़क बनाने को 31.65 करोड़ की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन में भी भेज दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता लगने से पहले ही इस प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी।
नैनीताल से दिल्ली हाईवे को जोेड़ने के लिए अभी बड़ा बाईपास या मिनी बाईपास होकर ट्रैफिक गुजरता है। जबकि नैनीताल रोड पर ही एसआरएमएस के पास अभयपुर से गोपालपुर, अजीतपुर, भिठौरा होते हुए एनएच-24 पर एएनए कॉलेज के नजदीक शंखा पुल के पास तक रोड निकलती है। यह 3.5 मीटर चौड़ी ग्रामीण सड़क है। पीडब्ल्यूडी मंत्री के सामने भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे से नैनीताल हाईवे को जोड़ने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण व सुधारीकरण कर इसे बाईपास के तौर पर इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने इस रोड को 5.5 मीटर चौड़ा करके हॉटमिक्स से बनाने के लिए 31.65 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) हरवंश ने बताया कि बाईपास को बनाने के लिए सर्वे और डीपीआर बनाने का काम पूरा हो गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही इस ग्रामीण रोड को ओडीआर यानी अन्य जिला सड़क भी घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed