फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इस बार जिला अस्पताल में ही फैला जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया

इस बार जिला अस्पताल में ही फैला जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया

Wed, 15 May 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
इस बार जिला अस्पताल में ही फैला जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया
बरेली। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते पिछले साल जिले भर में फैले जिस फैल्सीपेरम मलेरिया ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी, उसकी शुरुआत इस बार कहीं और से नहीं बल्कि जिला अस्पताल से ही हुई है। यहां कई दिनों से भर्ती दो मरीजों में इस जानलेवा बीमारी की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप है। आनन-फानन में उन्हें डेंगू-मलेरिया वार्ड में शिफ्ट कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

चौबारी में रहने वाले निशू कुमार (26) को उनके घरवालों ने नौ मई को पेट में तेज दर्द होने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। दो-तीन दिन में उनका पेट दर्द तो काबू में आ गया, लेकिन डिस्चार्ज होने से पहले ही 13 मई को जाड़ा लगने के बाद तेज बुखार आ गया। निशू के ब्लड सैंपल की जांच कराई गई तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। निशू को फैल्सीपेरम मलेरिया से ग्रसित पाया गया। इसी तरह सुभाषनगर में रहने वाले अशोक कुमार (70) सात मई को जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत थी। इमरजेंसी वार्ड में इलाज के बाद उन्हें जनरल वार्ड में भेज दिया गया था। अशोक कुमार को भी सोमवार को ठंड लगकर तेज बुखार आया। जांच में उन्हें भी फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने जारी किया अलर्ट
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि जिला अस्पताल में फैल्सीपेरम मलेरिया के दो मरीजों के मिलने की सूचना के बाद जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी उलपब्ध करा दी गई हैं। फैल्सीपेरम की रोकथाम और बचाव के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed