{"_id":"5cd878f9bdec220728420402","slug":"111557690617-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने किया बाहर तो डीआईओएस से मिलने पहुंचे पेरेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल ने किया बाहर तो डीआईओएस से मिलने पहुंचे पेरेंट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विवादों में घिरे सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज ने अब 75 फीसदी से कम मार्क्स लाने वाले 10 वीं के स्टूडेंट्स के एडमिशन से साफ इंकार कर दिया। बुधवार को एडमिशन के संबंध में जब पेरेंट्स कॉलेज प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने पेरेंट्स को बच्चों का एडमिशन करने से इंकार कर उन्हें बाहर निकाल दिया। नाराज पेरेंट्स ने डीआईओएस से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। हालांकि, उन्होेंने लिखित तौर पर कोई शिकायती पत्र नहीं दिया। मामले पर डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने बगैर शिकायती पत्र के कार्रवाई में असमर्थता जताई है।
सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज के अपने ही कॉलेज के 10 वीं के 34 स्टूडेंट्स को 75 फीसदी से कम मार्क्स लाने पर एडमिशन से इंकार करने के बाद बुधवार को एक बार फिर पेरेंट्स कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि पहले गार्ड ने उन्हें गेट पर काफी देर तक रोके रखा। जिस पर नाराज पेरेंट्स ने आपत्ति जताई तो प्रिंसिपल ने एक-एक कर पेरेंट्स को कार्यालय में बुलाकर बात की और उन्हें एडमिशन देने से इंकार कर दिया। साथ ही, उन्हें बच्चों की क्षमता के अनुसार अन्य किसी आईसीएसई और अन्य बोर्ड के कॉलेजों में एडमिशन कराने का सुझाव दे दिया। मामले से खफा पेरेंट्स सुबह करीब ग्यारह बजे डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। उस दौरान डीआईओएस डीएम के साथ परसाखेड़ा की ओर रवाना हो रहे थे। पेरेंट्स ने उनका घेराव कर उनसे मामले पर कार्रवाई की मांग की। पेरेंट्स के मुताबिक डीआईओएस ने उन्हें लिखित शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया, ताकि मामले का नियमानुसार रिकॉर्ड तैयार कर कार्रवाई की जा सके। काफी देर तक आपस में चर्चा के बाद पेरेंट्स ने शिकायती पत्र दिया लेकिन उसमें अपना या बच्चों का नाम नहीं लिखा। जिसपर उन्हें नाम लिखने का सुझाव दिया गया तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया और लौट गए।
तो कहीं और भी नहीं होगा एडमिशन...
पेरेंट्स के लिखित शिकायत दर्ज कराने से इंकार पर बात की गई तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के बाद अन्य किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं होने की संभावना जताई। तर्क दिया कि पहले ही सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज ने एडमिशन देने से इंकार कर दिया है। शिकायत के बाद पेरेंट्स का आक्रामक रवैया देखकर अन्य स्कूल भी एडमिशन से इंकार कर देंगे। संबंधित मामले पर कॉलेज प्रिंसिपल से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
25 मई को वार्ता का दिया झांसा
पेरेंट्स ने बताया कि सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ने उन्हें 25 मई को एडमिशन के संबंध में बातचीत करने को बुलाया है। जिसके बाद उन्हें संबंधित कॉलेज में एडमिशन की उम्मीद फिर जगी है। बता दें कि कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। 20 मई तक 11वीं की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 21 से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं। 25 मई को पेरेंट्स को बुलाने के पीछे का मकसद कॉलेज की मंशा पर सवालिया निशान लगा रहा है।
पेरेंट्स को नियमानुसार शिकायत दर्ज कराने को कहा था लेकिन उन्होंने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब तक पेरेंट्स शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे हम कार्रवाई करने में असमर्थ हैं।
- डॉ. अचल कुमार मिश्र, डीआईओएस