फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोडवेज कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 04 Jun 2019 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
बरेली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद संचालन शाखा रुहेलखंड डिपो की ओर से पुराने बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही एआरएम का विरोध करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि उनकी 19 सूत्री मांगों पर प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। सभा में मुख्य वक्ता प्रांतीय सचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि अधिक डीजल खपत के नाम पर चालकों से अनुचित कटौती, परिचालकों की कम आय के नाम पर कटौती और डग्गामारी पर अंकुश न लगाने जैसे मुद्दे उठाए। खास कर संविदा कर्मियों के शोषण किए जाने की बात पर भी रोष जताया गया। इसी तरह हरि शंकर, शमशाद अली, गोविंद गुप्ता, भूदेव शर्मा, असद कदीर, चंदा लाल, जीवन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष तारा सिंह ने की और संचालन शाखा मंत्री देवेंद्र पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed