फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तबादले पर गई बीडीए की ‘सरकार’- बड़ा बाईपास पर अवैध निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

तबादले पर गई बीडीए की ‘सरकार’- बड़ा बाईपास पर अवैध निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 20 Feb 2019 12:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
तबादले पर गई बीडीए की ‘सरकार’- बड़ा बाईपास पर अवैध निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
तबादले पर गई बीडीए की ‘सरकार’- बड़ा बाईपास पर अवैध निर्माण ने पकड़ी रफ्तार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। उपाध्यक्ष और सचिव का एक साथ ट्रांसफर होने से शहर में अवैध निर्माण पर बीडीए का शिकंजा ढीला पड़ गया है। अवैध निर्माण करने वालों की बल्ले-बल्ले है। एई और जेई की ओर से उन्हें पहले ही ढील मिली हुई थी, मगर अफसरों के न रहने या नए अफसरों को शहर समझने में कुछ समय लगने के चलते कुछ दिन इंजीनियरों की मनमानी ही चलेगी। हालांकि नई उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल के बुधवार को ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले बीडीए ने 200 नर्सिंग होम संचालकों को बिल्डिंग के नक्शे की छाया प्रति प्राधिकरण में जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव नजदीक होने के चलते नर्सिंग होम संचालक और अवैध कॉलोनियां बनाने वाले बहुत पहले सत्ता पक्ष के नेताओं पर बीडीए से कार्रवाई न करने का दबाव बना चुके हैं। चुनाव से ऐन वक्त पहले उपाध्यक्ष और सचिव का एक साथ ट्रांसफर इसी दिशा में एक कड़ी माना जा रहा है। दोनों अफसरों के तबादले के तुरंत बाद बड़ा बाईपास, पीलीभीत बाईपास रोड, बीसलपुर रोड, हरूनगला, सौ फुटा रोड, बदायूं रोड, लाल फाटक से चौबारी तक, नैनीताल रोड, दिल्ली-रामपुर रोड, मिनी बाईपास, कर्मचारी नगर और शाहजहांपुर रोड पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण शुरू हो चुके हैं। नई उपाध्यक्ष और सचिव को अभी ज्वाइन करना है। इसके बाद जब तक दोनों अफसर शहर को समझेंगे, तब तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। फिलहाल, अगले कुछ दिनों तक शहर और आसपास इलाकों में अवैध निर्माण में तेजी आने की आशंका है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष चार्ज छोड़ चुके हैं। मेरा भी ट्रांसफर हो चुका है। बुधवार को नई उपाध्यक्ष के ज्वाइन करने की उम्मीद है। मैं भी उसी समय तुरंत चार्ज छोड़कर लखनऊ चला जाऊंगा। अब नए अधिकारी ही अवैध निर्माण संबंधी मामले पर निर्णय लेंगे। सुरेंद्र प्रसाद सिंह, निवर्तमान सचिव बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed