{"_id":"5c2f5ba6bdec2256c210dce7","slug":"111546607526-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को दहेज के लिए जिंदा जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को दहेज के लिए जिंदा जलाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव की एक विवाहिता को दहेज के लिए उसके पति ने जला दिया। फिर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कंचनपुर गांव निवासी साबिर खां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बेटी आसिफा परवीन का निकाह गांव के ही इश्तियाक खां से तीन साल पहले किया था। एक साल पहले इश्तियाक ने छोटी बेटी सालिया परवीन से निकाह कर लिया। कुछ माह बाद ही इश्तियाक दोनों बहनों को मारने पीटने लगा और दहेज में बुलेट बाइक और फ्रिज, कूलर आदि दहेज की मांग करने लगा। आरोप है जब साबिर ने दहेज दे पाने में असमर्थता जताई तो तलाक की धमकी देकर दोनों बहनों को घर से भगा दिया। दो सप्ताह पहले गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर वह दोनों बेटियों को विदा करा कर ले गया, लेकिन उसने दहेज की मांग जारी रखी।
मृतका के पिता इश्तियाक खां ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात को इश्तियाक ने 26 वर्षीय सालिया परवीन को मारापीटा फिर उसपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सालिया की लखनऊ में ही बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। मौत की सूचना दोपहर इश्तियाक ने फोन पर दी। मृतका के पिता साबिर खां ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।