{"_id":"5bf06e28bdec226959417874","slug":"111542483496-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला रेलवे क्रासिंग खुल जाए तो थोड़ी बात बन जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला रेलवे क्रासिंग खुल जाए तो थोड़ी बात बन जाए
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लालफाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण की रफ्तार बढ़ाई जानी है। रेलवे को क्रासिंग पर अपने हिस्से में आने वाले ओवरब्रिज का निर्माण कराना है। इसे लेकर आज नहीं तो कल यहां से रूट डायवर्जन होना है, लेकिन दिक्कत यह है कि इस रोड पर अगर ट्रैफिक बंद किया गया तो चौपुला, जहां इस समय ही भीषण जाम लगा रहता है, डायवर्जन के बाद हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे, जबकि ब्रिज कारपोरेशन के अफसर प्रशासन से लगातार यह मांग कर रहे है कि निर्माण में तेजी लाने और हादसों को रोकने के लिए रूट डायवर्जन जल्द से जल्द हो जाए। इस दिक्कत को देखते हुए कमिश्नर और आईजी ने लालफाटक ओवरब्रिज का काम देखा। एसपी ट्रैफिक और सेतु निगम के अफसरों को आदेश दिए कि रूट डायवर्जन से पहले चौपुला ओवरब्रिज के नीचे रेलवे के बंद फाटक को खोलने के लिए रेलवे के अफसरों के साथ जल्द मीटिंग बुला ली जाए।
लालफाटक ओवरब्रिज के बदायूं रोड की तरफ आठ पिलर खड़े हो गए हैं। रेलवे क्रासिंग और कैंट एरिया में अभी नौ पिलर और बनने हैं। कैंट की जमीन का अधिग्रहण ही अभी अटका है। रेलवे को क्रासिंग वाले हिस्से में जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। ओवरब्रिज के निर्माण, सर्विस लेन न होने और क्रासिंग पर लगने वाले जाम की वजह से वहां कई हादसे हो चुके हैं। सेतु निगम के अफसर इसे देखते हुए लालफाटक रोड पर यातायात बंद करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने इस रूट पर भारी वाहन बंद कर दिए हैं, लेकिन अब भी रोडवेज बसें और हल्के वाहन उधर से गुजर रहे हैं। शनिवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद और आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने लालफाटक ओवरब्रिज का काम देखा। इस दौरान सेतु निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह और उप परियोजना अधिकारी नवाब सिंह ने कमिश्नर से रूट डायवर्जन की बात कही। इस पर एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि चौपुला की तरफ वैसे ही जाम लगता है। रूट डायवर्ट होने के बाद चौपुला की हालत और ज्यादा खराब हो जाएगी। इधर, फरीदपुर की तरफ रूट डायवर्ट करने को लेकर अफसरों ने बताया कि इससे पब्लिक को काफी लंबा चक्कर लगाना होगा। रूट डायवर्जन को लेकर अभी कोई निर्णय तो नहीं लिया जा सका है, लेकिन यह तय हुआ है कि चौपुला पर रेलवे के बंद फाटक खुलवाने की पहल करनी होगी।
कैंट की जमीन का मामला भी खड़ी करेगा दिक्कत
लालफाटक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने के लिए कैंट एरिया में भी दशमलव .65 हेक्टेयर भूमि के लिए एनओसी लेनी है। यह प्रक्रिया सेतु निगम अब तक पूरी नहीं करा सका है। ऐसे में फ्लाईओवर का पूरा काम कराने में काफी दिक्कत होगी। कमिश्नर ने इसका भी हल जल्द निकालने के लिए कहा है, ताकि निर्माण के काम में अड़ंगा न लगे।
विज्ञापन
लालफाटक ओवरब्रिज के काम को देखा गया है। रूट डायवर्जन के लिए रोड मैप तैयार हो रहा है ताकि पब्लिक को दिक्कत न हो और ट्रैफिक व्यवस्था भी पटरी पर बनी रहे। - रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
रूट डायवर्जन से पहले चौपुला में रेलवे के बंद क्रासिंग को खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे, सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित अफसरों के साथ संयुक्त बैठक जल्द होगी। - ध्रुवकांत ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक