फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पचास फीसदी टीचर्स ने नहीं ली ज्वाइनिंग

पचास फीसदी टीचर्स ने नहीं ली ज्वाइनिंग

Sat, 21 Jul 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 21 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
पचास फीसदी टीचर्स ने नहीं ली ज्वाइनिंग
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए अब नेताओं की सिफारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए केवल पचास फीसदी शिक्षकों ने ही ज्वाइनिंग ली है, जबकि बाकी ने संशोधन के लिए आपत्तियां दी हैं। पिछले महीने 415 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद जिले में ज्वाइनिंग तो ले ली लेकिन उनकी परिषदीय स्कूलों में पोस्टिंग नहीं हो पा रही है। काउंसलिंग के बाद बीएसए ने इन सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तो जारी कर दिए लेकिन करीब दो सौ शिक्षकों ने तैनाती को लेकर आपत्ति कर संशोधन की मांग की है। इन शिक्षकों ने अब तक विद्यालयों में ज्वाइनिंग भी नहीं ली है। इनमें 95 फीसदी शिक्षिकाएं हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि जिला मुख्यालय से सटे चारों ब्लॉकों में पोस्टिंग ही नहीं की गईं हैं। उन्हें काफी दूर के विद्यालय मिले हैं। इधर, शिक्षकोें ने मनचाही तैनाती के लिए नेताओं से सिफारिश करानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


नियुक्तियों में संशोधन के लिए करीब दो सौ शिक्षकों ने दरख्वास्त दी है। इस संबंध में क्या फैसला लेना है, फिलहाल अभी इस पर कोई विचार नहीं किया गया है। उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। - तनुजा त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed