फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Snaowfall on hills and heat wave at plain

पहाड़ पर बारिश से ठंडक, मैदान में बरसी आग

Thu, 14 Jun 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 14 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Snaowfall on hills and heat wave at plain
weather
पहाड़ों पर बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया है, लेकिन मैदानी इलाकों में आग बरस रही है। बुधवार को सुबह से ही शुरू हुई भीषण गर्मी चटक धूप खिलने के बाद बढ़ती गई। दोपहर बाद गर्मी और तपिश से घर से बाहर निकले लोगों का हाल-बेहाल हो गया। न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री और अधिकतम सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। आज भी तापमान एक से दो डिग्री बढ़ने का अनुमान है जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।
विज्ञापन

जून के महीने में पहाड़ों पर बारिश होने से मौसम खुशगवार है और शाम को सर्दी पड़ रही है। इसके उलट मैदानी इलाकों खासतौर से रुहेलखंड मंडल में आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह आसमान साफ था, धूप निकलते ही गर्मी बढ़ी तो लोग पसीना पोंछते नजर आएं। धूप के साथ हवा भी चली, लेकिन गर्मी और उमस कम नहीं हुई। दो बजे के आसपास तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विभाग की मानें तो 17 जून तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर मैदान से विपरीत हालात हैं। पर्यावरण साफ रहने से पहाड़ों पर बादल बनते हैँ। इसलिए वहां बारिश हो रही है जबकि मैदानी इलाकों में लोकल सिस्टम के चलते बादल नहीं बन पा रहे हैं। इन इलाकों में सूर्य बादलों में छिपते दिखता है, लेकिन बादल बारिश नहीं करते। आसमान साफ होने से धूप की तीव्रता भी बढ़ती है।
विज्ञापन


अगले तीन दिन और इम्तहान लेगी गर्मी
डॉ. कुशवाहा के मुताबिक अभी दो से तीन दिन तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी पड़ेगी। कभी-कभी आसमान में बादल बनते दिखेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। अगर लोकल सिस्टम बने तो हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल तो 17 जून तक तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस और बढ़ेगी। 18 और 19 को तापमान में कमी आएगी। दोनों दिन काले बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी आ सकती है और उसके बाद बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के आखिर में मिलेगी कुछ राहत
19 जून तक का अनुमानित तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
14 जून 30.0 40.0 आसमान साफ
15 जून 29.0 39.0 आसमान साफ
16 जून 29.0 39.0 बादल छाए रहेंगे
17 जून 28.0 38.0 बादल छाए रहेंगे
18 जून 28.0 38.0 धूल भरी हवा चलेगी, बारिश
19 जून 28.0 39.0 धूल भरी हवा चलेगी, बारिश

अघोषित बिजली कटौती किया और बुरा हाल
भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। सिविल लाइंस में दिन और रात में कई घंटे की अघोषित कटौती रही। बताया गया कि किला में पिछले दिनों आए आंधी-बारिश से लाइनें ध्वस्त होने का काम चल रहा है। इस वजह से बिजली कटौती हुई। कुतुबखाना, सीबीगंज में भी दिन और रात में अघोषित बिजली कटौती की गई। पंखा, कूलर बंद होने से लोगों ने दोपहर में घर के बाहर बैठकर समय काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed