{"_id":"5aaaa0774f1c1bc1758b5a2c","slug":"111521131639-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अफसरों को सबक सिखाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट अफसरों को सबक सिखाएगी सरकार
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स-- भाजपा प्रदेश महामंत्री
भ्रष्ट अफसरों को सबक सिखाएगी सरकार
बरेली। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हार के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री वाईपी सिंह ने कहा कि दोनों सीटों पर जनता का फैसला स्वीकार है। जहां भी कमियां हैं, उन्हें हम सब मिलकर दूर करेंगे, लेकिन अब निकम्मे और भ्रष्ट अफसरों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही ऐसे अफसरों को चिह्नित कर सबक सिखाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित में लगातार काम कर रही हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी से साल भर काम करता है, उसके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। चोर-चोर मौसेरे भाई केवल चुनाव के समय मिलते हैं, लेकिन भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए बेईमानी के हथकंडे नहीं अपनाती। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के जरिए भ्रष्ट अफसरों को चिह्नित करें। सरकार उन पर कार्रवाई करने में देर नहीं करेगी। नरेश अग्रवाल के भाजपा में आने पर कहा कि अगर वह कमियां छोड़कर आए हैं तो भाजपा में उनका स्वागत है।