फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10th class students started the gamut, 12th class students got entangled in data science

Bareilly News: 10वीं के छात्रों ने छेड़ी सरगम, डाटा साइंस में उलझे 12वीं के विद्यार्थी

Sun, 18 Feb 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
10th class students started the gamut, 12th class students got entangled in data science
बरेली। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से शनिवार को दो केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। 10वीं के परीक्षार्थियों ने शास्त्रीय संगीत तो 12वीं के परीक्षार्थियों ने डाटा साइंस विषय की परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि उनका पेपर बेहतर हुआ है। बातचीत में उन्होंने इसे स्वीकार भी किया।
विज्ञापन

इससे पहले जारी गाइडलाइंस के मुताबिक सुबह 10 बजे से पहले ही सभी परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे। 10 बजे तक प्रवेशपत्र आदि के निरीक्षण के बाद उनको प्रवेश दिया गया। अब तक हुई वोकेशनल विषयों की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के अनुभव सकारात्मक रहे। सोमवार को जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। 10वीं और 12वीं के 1,622 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। 10वीं के परीक्षार्थी संस्कृत और 12वीं के परीक्षार्थी हिंदी विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन




पेपर आसान रहा। समय से हल हो गया था। हालांकि, मुख्य परीक्षाओं को लेकर समय प्रबंधन पर और मेहनत करनी होगी। - सतेंद्र कुमार

समय प्रबंधन शुरू में तो ठीक रहा पर बाद में पिछड़ गया। इसलिए थोड़ा तेजी लानी पड़ी। हालांकि, पेपर अच्छा हुआ है। - विशाल शर्मा

मॉडल पेपर से अभ्यास और प्री बोर्ड परीक्षाओं के आकलन से मदद मिली है। इसी तरह की उम्मीद मुख्य परीक्षाओं में भी है। - विवेक सागर

पेपर अच्छा रहा। समय से सभी प्रश्न हल हो गए, यह सबसे बेहतर बात है। इसी तरह सभी विषयों में रहे तो अच्छा रहेगा। - शिवम दिवाकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed