फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10th class student beaten to death for protesting against his comment on sister in Bareilly

UP : बरेली में बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, चारों आरोपी भाई फरार

Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
सार

छात्र के मामा ने गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
10th class student beaten to death for protesting against his comment on sister in Bareilly
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर रविवार शाम 10वीं के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र के मामा ने गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला यह 15 वर्षीय यह किशोर शाम को घर से घूमने निकला था, तभी यह वारदात हुई। छात्र के मामा ने बताया कि बस्ती में घूमते हुए उनके भांजे को एक युवक मिला। युवक ने कहा, वह उसकी बहन को चाहता है। उनके भांजे ने इस पर एतराज जताया तो आरोपी युवक ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


बहस बढ़ी तो आरोपी ने अपने तीन सगे भाइयों को भी बुला लिया। चारों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। यह देखकर चारों आरोपी भाई फरार हो गए। परिजन किशोर को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी भाई अभी हाथ नहीं आ सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर भी लड़की का फोटो डाल की थी खुराफात
पुलिस को पता चला है कि आरोपी व उसके भाई इलाके में दबंगई और लड़कियों पर टिप्पणी करते रहते हैं। पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आती रही हैं, मगर उनके घरवाले ही उन्हें शह देते हैं।


आरोपियों ने पहले भी इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो डालकर कुछ खुराफात की थी। इसकी वजह से छात्र का इन लोगों से अंदरखाने मनमुटाव चल रहा था। मौका देखकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed