{"_id":"5737846c4f1c1b7d7c919bed","slug":"108-born-twin-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 में जन्मीं दो जुड़वा बेटियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 में जन्मीं दो जुड़वा बेटियां
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 15 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा के खतौना गांव में रहने वाली इंद्रावती ने दो जुड़वा बेटियाें को एंबुलेंस में ही जन्म दे दिया। महिला को 108 से महिला अस्पताल बरेली लाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक छोटेलाल की पत्नी इंद्रावती गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गांव के लोगों ने 108 पर कॉल किया तो समय पर एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस से उसे महिला अस्पताल लाया ही जा रहा था कि रास्ते में ही उसे एंबुलेंस में प्रसव हो गया। एंबुलेंस में मौजूद ईएनटी ने स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि इंद्रवती और बेटियाें की हालत सही है। वे महिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन