{"_id":"69e69b780fc0bc4eec016f9f","slug":"107-gram-panchayats-will-shine-with-rs-2-crore-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107003-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो करोड़ रुपये से चमकेंगीं 107 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो करोड़ रुपये से चमकेंगीं 107 ग्राम पंचायतें
Tue, 21 Apr 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। विकासखंड नवाबगंज की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस धनराशि से 107 ग्राम पंचायतों में शीतल पेयजल, इंटरलॉकिंग सड़कें, नालियां और पुलिया बनवाई जाएंगी।
ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नगर के विकास से जुड़े मुद्दे और सामान्य समस्याओं पर चर्चा हुई। 107 ग्राम पंचायतों में शीतल पेयजल की व्यवस्था करने, इंटरलॉकिंग सड़कें, नालियां और पुलिया आदि की सुविधा मुहैया कराने के लिए दो करोड़ रुपये से काम कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। विशेष रूप से, रतना चुन्नीलाल, गुलडिया धीमर और मिलक अलीनगर गांवों में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य ने बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से कहा, सरकार ग्रामीण अंचलों में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर विधायक डॉ. एमपी आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विकास कार्यों में देरी के मुद्दे रहे हावीबैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति और विकास कार्यों को पूरा करने में देरी जैसे मुद्दे हावी रहे। तुमड़िया गांव में तीन साल से दो शौचालयों का निर्माण लंबित है, जिस पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सचिव रविंद्र गंगवार को फटकार लगाई।
प्रेमपुर मुरारपुर के प्रधान पुत्र ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने अपना अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया है। जबकि गरीब पात्र वंचित हैं। बीडीओ को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन तोमर की अनुपस्थिति पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा भड़क गए। बीडीओ ने पूर्ति अधिकारी सलिल भटनागर से भी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्राम प्रधानों ने मनरेगा बीडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति से कार्ययोजना आईडी बनने में देरी बताई। इससे विकास कार्य धीमे चल रहे हैं क्योंकि अब तक केवल चार गांव की आईडी बनी है, जिससे विकास कार्य धीमा है।
फोटो 4 नवाबगंज में क्षे9 पंचायत सदस्य की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक को स्मृति चिन्ह देती ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार