फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.04 crore ballot papers will be used in the Panchayat elections, they will come from Delhi.

Bareilly News: पंचायत चुनाव में प्रयोग होंगे 1.04 करोड़ मतपत्र, दिल्ली से आएंगे

Fri, 14 Nov 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
1.04 crore ballot papers will be used in the Panchayat elections, they will come from Delhi.
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों के क्रम में चुनाव आयोग ने मतपत्रों की छपाई शुरू करा दी है। इस बार के चुनाव में जिले में 1.04 करोड़ मतपत्र इस्तेमाल होंगे। प्रभारी अधिकारी (मतपत्र)/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह और उनके साथ 52 लोगों की टीम मतपत्र लेने के लिए 20 नवंबर को दिल्ली जाएगी। वहां से तीन ट्रकों से मतपत्र बरेली लाए जाएंगे। टीम के साथ एक दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने प्रभारी अधिकारी से कहा है कि 21 नवंबर को नई दिल्ली स्थित संस्था से गिनकर मतपत्रों का उठान करना है। जिले में लाकर वरिष्ठ कोषाधिकारी की मौजूदगी में उन्हें डबललॉक में रखा जाएगा। इस बार जिले में 1188 ग्राम प्रधानों, 14,856 ग्राम पंचायत सदस्यों, 1460 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 60 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।
विज्ञापन

अलग-अलग रंग के होंगे मतपत्र
आने वाले मतपत्र विभिन्न रंग के होंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद, प्रधान पद के लिए हरा, बीडीसी सदस्य पद के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये मतपत्र चार से 45 चिह्न वाले होंगे। पिछली बार के सापेक्ष इस बार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 10.55 लाख मतपत्र कम मंगाए जा रहे हैं। पिछले चुनाव में इस पद के लिए 23.86 लाख मतपत्र प्रयोग हुए थे, जबकि इस बार 13.31 लाख मतपत्रों पर सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 13.28 लाख अधिक मतपत्रों से होगा मतदान
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 13.28 लाख मतपत्र अधिक प्रयोग किए जाएंगे। पिछले चुनाव में 91.22 लाख मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ था। वर्ष 2021 के चुनाव में जिले में 23,38,753 मतदाता थे। इस बार इसमें तीन-चार लाख इजाफे की उम्मीद है। ऐसे में मतपत्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पिछले चुनाव से कम मतपत्र मंगाने के सवाल पर कहा कि यह पद बड़ी संख्या में रिक्त रह जाते हैं। ऐसे में मंगाए गए मतपत्र खराब हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed