{"_id":"5cb0ef21bdec22143a67ffa6","slug":"101555099425-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलेगी जुगाड़, काबिलियत के बिना नहीं मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलेगी जुगाड़, काबिलियत के बिना नहीं मिलेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में संविदा पर लगे 21 कंप्यूटर ऑपरेटर का नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने वेतन रोक दिया है। नगर आयुक्त का कहना है कि कंप्यूटर के जो वास्तविक जानकार हैं, अब वही काम कर पाएंगे, जुगाड़बाजी नहीं चलेगी। इसके चलते काबिलियत परखने के लिए उन्होंने निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर से सवाल किए तो कई उलझ गए और बेसिक चीजें भी नहीं बता सके। नगर आयुक्त का कहना है कि इन सबकी छुट्टी होगी।
नगर निगम में कुछ लोग संविदा पर सेटिंग करके कंप्यूटर ऑपरेटर और कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद पर काम कर रहे हैं। इनका वेतन 15 हजार से 25 हजार तक है। बताया जाता है कि इनके वेतन भुगतान की बारी आई तो नगर आयुक्त ने उस पर रोक लगा दी। कहा कि वह खुद देखेंगे यह लोग क्या काम कर रहे हैं और कितने काबिल हैं। इसके चलते ही उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर का काम करने वाले पांच-छह कर्मचारियों को बुलाया। सवाल किए तो इनमें से कई उलझ गए। दो-तीन तो बेसिक सवालों के जवाब भी नहीं दे सके। उन्हें मेल में फाइल अटैच करना भी नहीं आता था। नगर आयुक्त ने बताया कि ऐसे सभी कर्मचारियों की छुट्टी होगी।