फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राष्ट्रध्वज का अपमान नगर निगम अनजान

राष्ट्रध्वज का अपमान नगर निगम अनजान

Sun, 24 Mar 2019 01:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रध्वज का अपमान नगर निगम अनजान
बरेली। नगर निगम के अफसरों को राष्ट्रध्वज के सम्मान का भी ख्याल नहीं है। गांधी उद्यान में लगा राष्ट्रध्वज तेज हवा के चलते फट गया लेकिन अफसरों को इसे बदलवाने की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में गांधी उद्यान में करीब 80 लाख रुपये की लागत से 135 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया गया था। बीडीए झंडा लगाने के बाद इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया। तब से नगर निगम ही इसकी देखरेख कर रहा है। मगर इन दिनों तेज हवा के चलते यह झंडा फट गया है और निगम अफसरों की इसकी भनक तक नहीं है। जबकि गांधी उद्यान परिसर में नगर निगम के कर्मचारी भी रहते हैं और प्रतिदिन कर्मचारियों का यहां आना-जाना भी होता। इसके बावजूद राष्ट्रध्वज के सम्मान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गांधी उद्यान में राष्ट्रध्वज फट जाने के संबंध में रात में जानकारी मिली है। रविवार सुबह ही इसे देखकर बदलवा दिया जाएगा। - ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त

राष्टध्वज के फट जाने के संबंध में मुझे जानकारी नहीं मिल सकी थी। इसे रविवार को ही हर हाल में बदलवा दिया जाएगा। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed