फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गणतंत्र दिवस पर शहर ने किया तिरंगे को सलाम

गणतंत्र दिवस पर शहर ने किया तिरंगे को सलाम

Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शहर ने किया तिरंगे को सलाम
बरेली। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को भी कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। स्कूलों, कॉलेजों समेत सामाजिक समितियों और संस्थाओं ने ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी और आर्थिक कमजोरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए।
विज्ञापन

सेंट मारिया गौरेटी इंटर कॉलेज में प्रबंधिका सिस्टर एजमी ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने मार्च पास्ट करतिरंगे को सलामी दी। यहां प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीता माओ और स्टाफ मौजूद रहा। सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन में देश भक्ति गीत के साथ निदेशिका राधा सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की मशाल को प्रज्वलित कर मार्च पास्ट निकाला गया। डीएवी कालीचरन उमा. विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम व ध्वजारोहण हुआ। सीएसए पब्लिक स्कूल में सहसचिव मनोज मंगल ने ध्वजारोहण किया। 21 उप्र वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ध्वजारोहण प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल शिशिर अवस्थी ने किया। खत्री मांटेसरी स्कूल में सेवानिवृत्त अध्यापिका लोनी चौबे ने ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगीनवादा में प्रभातफेरी निकाली गई। एके मेमोरियल स्कूल में तहरीक-ए-इंसानियत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम खां ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

नैनिताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ने पथ संचलन कार्यक्रम किया। ध्वजारोहण विद्यालय के व्यवस्थापक अनिल गर्ग, डॉ. पंकज गंगवार ने किया। विक्रमनगर सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजकुमार वर्मा ने किया। कुसुम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने ध्वजारोहण किया। आल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने शाहदाना स्थित मंडल कार्यक्रम पर ध्वजारोहण किया। वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बीना पांडे, अंगूरी देवी जू. हाई स्कूल में प्रधानाचार्य शोभा रानी ने ध्वजारोहण किया। भीमनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि जायसवाल, ब्रजलोक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि रवि रस्तोगी, द्रौपदी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राम ने ध्वजरोहण किया। केडीईएम इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय युवा कोली-कोरी समाज के संरक्षक वाईबी नीरज ने ध्वजारोहण किया। नेकपुर स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि डॉ. सुदीप सरन, बरेली इंटर कॉलेज में अध्यक्ष जेएन सक्सेना और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बिहारीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ व्यवस्थापक संदीप अग्रवाल ने किया। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मुख्य अतिथि एडीजी राजेश कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। यहां प्रबंध समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास, प्रबंध निदेशक गिरधर गोपाल कार्यकारी निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ध्वजारोहण धर्मप्रकाश अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, डॉ.डीके गुप्ता, डॉ. सौरभ ने किया। जिला माहेश्वरी युवा मंच की ओर से सम्मान समारोह हुआ। राधा माधव पब्लिक स्कूल में वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेश चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। जसोली प्राथमिक विद्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों को सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूजा सेवा संस्थान में रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ और इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली न्यू नॉर्थ ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

रेलवे स्टेडियम में फहराया तिरंगा
रेलवे स्टेडियम में इज्जतनगर मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आरपीएफ परेड की सलामी लेने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। महिला कल्याण संगठन की हेमलता सिंह ने इज्जतनगर के मंडलीय अस्पताल में रोगियों को फल और उपहार वितरित किए।

सद्भावना यात्रा निकाली
उप्र कौमी सद्भावना समिति की ओर से थाना प्रेमनगर से सद्भावना पदयात्रा निकाली गई, जिसमें नन्हे मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राहगीरों को मंत्र मुग्ध किया। कुतुबखाना चौराहा पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली शिखर ने यात्रा का स्वागत किया। बरेली कॉलेज में प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


देशभक्ति गीतों ने किया मंत्र मुग्ध
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहीर एंड पार्टी ने कोतवाली गेट के सामने देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। संचालन जहीर अहमद ने किया। शुरुआत मुंबई से आई सुलेखा ओर राजीव बेताब के गीतों से हुई। यहां मैनेजर ऑनरेरी एडविन आर प्रेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed