{"_id":"5c4a26aabdec2273771f2643","slug":"101548363434-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवर के डिजाइन में मिलीं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवर के डिजाइन में मिलीं कमियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर को बनाने के लिए आई डिजाइन में कुछ कमियां मिली हैं। निर्माण का काम शुरू करने के लिए इसे तेजी से दुरुस्त कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस माह सारी औपचारिकता पूरी हो जाएंगी।
चौपुला चौराहे पर 59.31 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होना है। यहां दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर तीन लेन और बरेली-बदायूं रोड पर पुराने बस अड्डे के लिए दो लेन फ्लाईओवर बनना है। चूंकि इस फ्लाईओवर को वाई शेप में बनना है। इसलिए इसकी कुछ कठिन डिजाइन को देखते हुए इसका नक्शा विभागीय इंजीनियरों के बजाय आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कराया गया है। सेतु निगम के अधिकारियों के पास इसका डिजाइन बनकर भी आ गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी इसमें कुछ तकनीकी खामियां मिली हैं। इन्हें स्थानीय इंजीनियरों के माध्यम से दुरुस्त कराने का काम भी कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के उप परियोजना प्रबंधक विज्येंद्र कुमार ने बताया कि आमतौर पर डिजाइन में थोड़ी-बहुत कमियां रह जाती हैं। नक्शे को फाइनल करते समय इसे दुरुस्त कर लिया जाता है।