फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जंक्शन पर सेकेंड एंट्री का उद्घाटन, चार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण

जंक्शन पर सेकेंड एंट्री का उद्घाटन, चार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर सेकेंड एंट्री का उद्घाटन, चार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण
फोटो
विज्ञापन

हेडिंग--

जंक्शन पर यात्री सुविधा में
बढ़ोतरी, सेकेंड एंट्री शुरू
नगरिया सादात में बनेगा फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म का होगा उच्चीकरण
- जंक्शन पर लगेंगे दो एस्केलेटर और कई लिफ्ट
बरेली। यात्री सुविधाओं की कड़ी में यात्रियों को जंक्शन पर सुभाषनगर की ओर सेकेंड एंट्री और सीसीटीवी का तोहफा मिल गया। इसके अलावा नगरिया सादात में पलेटफार्म का उच्चीकरण और फुट ओवरब्रिज तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। सुभाषनगर पुलिया पर भी निर्माण जल्द शुरू होगा।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने जंक्शन की सेकेंड एंट्री और सीसीटीवी रूम का विधिवत उद्घाटन किया। जंक्शन पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बरेली में रेलवे में काफी काम होना है। सेकेंड एंट्री बनने से सुभाषनगर, नेकपुर, गल्ला मंडी, बदायूं रोड की कॉलोनी के लोगों को अब पुलिया से गुजरकर जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने पुष्पक एक्सप्रेस को बरेली से चलाने और जंक्शन से नॉन स्टाप गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया। इज्जतनगर और सिटी स्टेशन के सौंदर्यीकरण की तारीफ की। कहा कि बरेली कैंट स्टेशन (संबोधन में चनेहटी कहा) का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे ट्रेनों का ठहराव सके। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सुभाषनगर वालों की लंबे समय से मांग रेलवे ने पूरी कर दी। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने सियालदह एक्सप्रेस के भिटौरा स्टेशन पर रुकने की मांग की।
विज्ञापन

मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम एके सिंघल ने कहा कि जंक्शन पर एक एस्केलेटर लगाने का काम पूरा होने को है, शाहजहांपुर एंड पर भी एस्केलेटर लगाया जाएगा। इसके अलावा कुछ लिफ्ट भी लगाई जाएगी। नगरिया सादात स्टेशन पर प्लेटफार्म उच्चीकरण और फुट ओवर ब्रिज लगाने का काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा। इस मौके पर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीएनसी दीपक कुमार, सीनियर कमांडेंट संदीप रविवंशी आदि अधिकारी उपस्थित थे। डीआरएम के जंक्शन पहुंचने पर जंक्शन स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, सीएमआई संजीव दुबे, सीआईटी एके चौबे, आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर, जीआरपी एसएसआई सत्यविजय सिंह, आरपीएफ एसआई किशन वीर, गुरवचन राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed