फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टैक्स दरें घटीं मगर वसूली में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड

टैक्स दरें घटीं मगर वसूली में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड

Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
टैक्स दरें घटीं मगर वसूली में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड
बरेली। टैक्स की दरें कम होने के बावजूद नगर निगम ने इस बार टैक्स वसूली में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल के मुकाबले नगर निगम ने इस बार करीब आठ करोड़ रुपये ज्यादा टैक्स वसूल किया है। इसमें करीब ढाई करोड़ की वसूली तो वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च यानी कि रविवार को हुई है।
विज्ञापन

इस बार नगर निगम ने टैक्स की दरें लगभग आधी कर दी हैं। मगर टैक्स वसूली को लेकर काफी सख्ती दिखाई गई। नए करदाता भी जोड़े गए और पिछले लगभग एक महीने से तेजी से वसूली चल रही है। रविवार को वित्तीय वर्ष अंतिम दिन होने के बावजूद नगर निगम का टैक्स विभाग खुला और टीमें वसूली में जुटी रहीं। रविवार को जोन एक में 62.96 लाख, जोन दो में डेढ़ करोड़, जोन तीन में 10.70 लाख और जोन चार में 21.75 लाख रुपये की वसूली हुई। करीब डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन भी जमा हुए। वसूली करने वाली टीम में आरपी सिंह, ज्ञान सिंह, धनवीर सिंह, विवेक शर्मा, खुशबू भारद्वाज, शिखा त्रिवेदी, नेत्रपाल, शिप्रा गुप्ता, अनुज, पारुल यादव आदि शामिल रहीं। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 52.46 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला गया है जबकि पिछले साल 44.38 करोड़ रुपये वसूले गए थे। टैक्स की दरें कम होने के बावजूद हमने लक्ष्य से अधिक वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed