फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खेत की खोदाई के दौरान मिली पुरानी तलवारें

खेत की खोदाई के दौरान मिली पुरानी तलवारें

Mon, 24 Dec 2018 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खेत की खोदाई के दौरान मिली पुरानी तलवारें

विज्ञापन
खेत की खोदाई के दौरान मिली पुरानी तलवारें
खीरी टाउन। ब्लॉक नकहा के सहजनी गांव निवासी राममूर्ति के खेत में रविवार दोपहर चार पुरानी तलवारें और अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। डायल 100 से पहुंची पुलिस ने तलवारें अपने कब्जे में ले ली हैं। शेष सामग्री घर वालों को वापस कर नकहा पुलिस चौकी के सिपाहियों ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

खेत मालिक राममूर्ति ने बताया कि एक साल पहले उसने यह खेत लोटन कुम्हार से खरीदा था। तब से इस पर खेती कर रहे है। पिछले साल हल्दी बोई थी। इस समय खेत की रुंधाई करने को थम्हरिया गाड़ने के लिए गड्ढा खोद रहा था। खुदाई के दौरान खुरपी अंदर किसी ठोस धातु से टकराई तो फावड़े से खुदाई की गई। इस दौरान यहां चार तलवारें निकलीं। इनमें दो छोटी और दो बड़ी हैं। इसके अलावा लोहे की कुछ कटोरियां और अन्य सामग्री भी निकली हैं। देखने से तलवारें उनके साथ में निकली हुई सामग्री काफी पुरानी मालूम हो रही है, जंग लगी हुई लोहे की पूरी सामग्री को देखने से यह कई साल पुरानी प्रतीत हो रही हैं। नकहा पुलिस चौकी प्रभारी सुंदर लाल वर्मा ने बताया कि तलवारें पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद कब्जे में ले ली है। तलवारें बहुत पुरानी है और उन्हें जंग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed