{"_id":"5c0430c1bdec22418f49216a","slug":"101543778497-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 केंद्रों पर 36 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 केंद्रों पर 36 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पांच दिसंबर से शुरू हो रहीं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 37 केंद्र बनाए गए हैं जहां 34 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। हालांकि परीक्षा केंद्रों की सूची में अभी कुछ और कॉलेजों के नाम जोड़े जाएंगे। एडमिट कार्ड सोमवार को जारी होंगे। विश्वविद्यालय कैंपस के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीबीए, बीसीए, एलएलबी, एलएलएम, बीलिब, एमलिब, बीकॉम वित्त, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, विश्वविद्यालय कैंपस की परीक्षाएं पांच और आठ दिसंबर से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय के कई बार कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद ज्यादातर कॉलेजों ने कैमरे और रिकॉर्डर नहीं लगवाए हैं। शनिवार को केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई। सूत्रों का कहना है कुछ कॉलेजों के नाम हटा दिए गए थे, अब उनको सूची में जोड़ा जाएगा। फिलहाल रविवार को सूची जारी कर दी गई है। सबसे ज्यादा 13 कॉलेजों का सेंटर बरेली कॉलेज में बनाया गया है। सूची जारी करने के साथ विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को आदेश भी जारी किया है कि कैमरे और रिकॉर्डर होना अनिवार्य है। उसकी मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय के कंट्रोलरूम से होगी। अगर परीक्षा के दौरान कैमरे और रिकॉर्डर चलते नहीं मिले तो कॉलेज पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि केंद्रों की सूची जारी कर दी है।