फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पटरी से टकराकर फटा मालगाड़ी का कंप्रेशर टैंक, दो डिब्बे उतरे

पटरी से टकराकर फटा मालगाड़ी का कंप्रेशर टैंक, दो डिब्बे उतरे

Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पटरी से टकराकर फटा मालगाड़ी का कंप्रेशर टैंक, दो डिब्बे उतरे
बरेली। गेहूं लेकर फैजाबाद जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे इंजन का कंप्रेशर टैंक फटने के बाद पटरी से उतर गए। मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास हुई इस दुर्घटना से लगभग 220 मीटर ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया जिसके चलते दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। रोजा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मुरादाबाद से क्रेन मंगाकर दोपहर करीब 1.55 बजे ट्रैक को क्लियर किया जा सका। मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। हादसे की जांच के लिए ज्वाइंट कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

डाउन मालगाड़ी के इंजन का कंप्रेशर टैंक दोपहर करीब 12 बजे कटरा स्टेशन पार करते समय खुलकर नीचे लटक गया और पटरी से टकराने लगा। कटरा के स्टेशन मास्टर की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने वॉकी-टॉकी से पायलट रमाकांत को सूचना दी। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो ट्रेन करीब 400 मीटर आगे जाकर रुकी। ट्रेन गेट नंबर 343 पार कर चुकी थी। इससे करीब 220 मीटर रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी रुकते-रुकते उसके दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए। इस हादसे से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। मालगाड़ी के लोको पायलट के कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद त्रिवेणी को बरेली जंक्शन पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा अमरनाथ एक्सप्रेस, जनसेवा, हिमगिरी, सियालदाह, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस समेत करीब आठ ट्रेनों को बिलपुर, पीतांबरपुर, बरेली जंक्शन, सीबीगंज, नगरिया सादात और रामपुर के स्टेशनों पर रोका गया। दोपहर करीब 1:55 बजे इंजन को मालगाड़ी से अलग कर तिलहर भेजा गया। बाद में ट्रैक की मरम्मत की गई। करीब 3:30 बजे लाइन क्लियर हो सकी। मुरादाबाद मंडल ने तीन सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया जो जांच के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी।
विज्ञापन


हाईवे पर भटके यात्री और परीक्षार्थी
रविवार को दोपहर दो बजे होने वाली सम्मिलित व्यायाम शिक्षक की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी बरेली आने के लिए इन्हीं ट्रेनों में सवार थे। संचालन ठप होने के बाद सीबीगंज के पास रोकी गई अमरनाथ एक्सप्रेस से परीक्षार्थियों समेत बड़ी संख्या में यात्री हाईवे पर आ गए। वह सवारी गाड़ियों के जरिए शहर की तरफ बढ़े, लेकिन इससे कई जगह झगड़ों की सूचना भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed