फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर करेंगे पीएम मोदी

त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर करेंगे पीएम मोदी

Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस पर चेंज ओवर करेंगे पीएम मोदी
Narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जुलाई को शाहजहांपुर रैली में हिस्सा लेने के लिए जाते समय त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम के स्वागत के लिए उनसे पहले एयरबेस पर पहुंचेंगे और उनके साथ ही हेलीकाप्टर से किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए शाहजहांपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

भारत सरकार से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आईएएफ बीबीजे विमान से दिल्ली एयरपोर्ट से 21 जुलाई को सुबह 10.55 बजे प्रस्थान करेंगे और त्रिशूल एयरबेस पर 11.40 बजे उतरेंगे। पीएम पांच मिनट चेंजओवर के लिए एयरफोर्स स्टेशन पर रुकेंगे। इसी दौरान विभिन्न नेता उनका स्वागत करेंगे। फिर 11.45 बजे हेलीकाप्टर से किसान रैली को संबोधित करने के लिए शाहजहांपुर (रोजा) के लिए रवाना हो जाएंगे। शाहजहांपुर में किसान रैली में हिस्सा लेने के बाद रोजा रेलवे ग्राउंड से पीएम का हेलीकाप्टर 1.30 बजे प्रस्थान करेगा और 2.05 बजे पीएम का हेलीकाप्टर त्रिशूल एयरबेस पर उतरेगा। त्रिशूल एयरबेस से पीएम फिर से आईएएफ बीबीजे से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जुलाई को त्रिशूल एयरबेस पर आगमन की तैयारियों की जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने एसएसपी के साथ समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आगमन से पहले केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हुए लाभार्थियों की सूची तैयार कर लें। किसान रैली में आने-जाने वालों के रास्ते पर किसी तरह कूड़े के ढेर या गंदगी न रहे। नगर निगम स्टाफ सफाई व्यवस्था बेहतर रखे। मौसम खराब होने पर अगर प्रधानमंत्री का हवाई रूट बदलना पड़े तो सड़क मार्ग से शाहजहांपुर पहुंचने के तुरंत इंतजाम तैयार रखने के निर्देश डीएम ने संबंधित स्टाफ को दिए। डीपीआरओ को सड़क के किनारे गांवों की बेहतर साफ-सफाई रखने को कहा गया। डीएम ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री पीएम आगमन के समय से पहले बरेली पहुंचकर किसी गांव के आकस्मिक निरीक्षण की इच्छा व्यक्त करते हैं तो उसके भी इंतजाम किए जाएं। इससे पहले जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अफसर पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एयरफोर्स स्टेशन भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed