फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अभी तो भीषण गर्मी, बारिश के लिए करें इंतजार

अभी तो भीषण गर्मी, बारिश के लिए करें इंतजार

Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अभी तो भीषण गर्मी, बारिश के लिए करें इंतजार
फोटो- मौसम
विज्ञापन

हेडर टुल्ला: 43 पार हुआ पारा
टुल्ला: बिना सिर ढके धूप में निकला न करें

हेडिंग: गोरा रंग काला पड़ने की
छोड़ो, हीट स्ट्रोक न पड़ जाए

हाईलाइटर-सबहेड: हार्ट-ब्लड प्रेशर के मरीज ही नहीं स्वस्थ युवा भी बढ़ते तापमान से उठा सकते हैं नुकसान
हीट स्ट्रोक का है खतरा, सिर ढांक कर ही धूप में निकलें

इन्फो

तापमान
अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस
आसार
तापमान में एक डिग्री नीचे रहेगा, लेकिन सामान्य ऊपर होगा
26 से 28 जून तक आंधी-बारिश संभावित

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। तीन दिनों से लगातार पारे का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा है। शुक्रवार को तो एकबारगी पारा 43 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया जो सामान्य अधिकतम तापमान से पांच डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भीषण तपिश दोपहर में घर से निकलने वालों को अचानक कोई भी झटका दे सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। धूप की तेजी हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए तो खतरनाक है ही, स्वस्थ युवा भी हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं।
आसमान साफ होने से सूरज की किरणें सीधे धरती की सतह को गर्म कर रही हैं, जिससे तापमान बढ़ रहा है। इसीलिए शुक्रवार को भयानक गर्मी रही। दोपहर में निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालत यह थी कि दोपहर 12 से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक शहर के मुख्य मार्गोँ पर ट्रैफिक थम सा गया। चार बजे के बाद जब सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को
विज्ञापन


अभी तीन दिन और झेलिए यह भीषण गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक ऐसी ही गर्मी झेलनी पडे़गी। 25 जून के बाद मौसम में परिवर्तन संभावित है। मानसून लगभग दस दिन लेट है। लिहाजा गर्मी से राहत पाने का इंतजार लंबा खिंच सकता है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आसमान साफ है। बादल न होने से सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ रही हैं। सुबह से पछुवा हवा चलती है। इसलिए तापमान बढ़ रहा है। अभी गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बना रहेगा। 26 से 28 जून के बीच आंधी या बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत का इंतजार बढ़ा, मानसून 10 दिन लेट
डॉ,. कुशवाहा ने बताया कि अभी यूपी में मानसून आने में कम से कम 10 दिन की देरी है। केरल से होकर चला मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में है। मानसून की गति धीमी हो गई है। उत्तर प्रदेश तक मानसून आने में 10 दिन से ज्यादा वक्त लगेगा। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून आने की उम्मीद है।


23 से 28 जून तक अनुमानित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
23 जून 29.0 42.0 आसमान साफ
24 जून 27.0 41.0 आसमान साफ
25 जून 27.0 40.0 बादल-आंधी-बारिश
26 जून 26.0 39.0 बादल-आंधी-बारिश
27 जून 26.0 39.0 बादल-आंधी-बारिश
28 जून 26.0 39.0 बादल-आंधी, बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed