{"_id":"597b538b4f1c1b47438b46c5","slug":"101501254539-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पासपोर्ट कर्मियों ने लंबित मांगों के निदान के लिए काला फीता बांधकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर में कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर मांगें दोहराईं। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 31 जुलाई को देश व्यापी हड़ताल करेंगे।
भारतीय पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन पदोन्नति, प्रति नियुक्ति, खाली पद भरने और अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से लामबंद है। शुक्रवार से एसोसिएशन ने मुहिम तेज कर दी, इसके तहत सभी कार्यालयों में स्टाफ ने काला फीता बांधकर काम करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर में राजेेंद्रनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में आंदोलित कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगें दोहराईं। अध्यक्ष खीम सिंह और सचिव डीके सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। मीरा सक्सेना, प्रदीप कुमार, बाबू खां, डाल चंद्र, अलीम खां, पंकज अग्रवाल आदि ने विचार रखे।