फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10.13 lakh scam in Atapatti, DM not satisfied with DC's reply

Bareilly News: अटापट्टी में 10.13 लाख का घोटाला, डीसी के जवाब से संतुष्ट नहीं डीएम

Fri, 14 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
10.13 lakh scam in Atapatti, DM not satisfied with DC's reply
बरेली। भोजीपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अटापट्टी में मनरेगा में 10.13 लाख का घोटाला हो गया और डीसी मनरेगा बेखबर रहे। लोकपाल मनरेगा ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गबन की धनराशि रिकवरी की संस्तुति कर दी। मामला सार्वजनिक होने पर डीएम ने डीसी मनरेगा से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उनके जवाब से वह संतुष्ट नहीं हैं। अब डीएम ने पूरे मामले की जांच को एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व कोषाधिकारी विश्वबंधु गौतम भी हैं।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने अंतिम कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय कमेटी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मनरेगा लोकपाल शिशु पाल मौर्य ने अपर आयुक्त मनरेगा, डीएम, सीडीओ को भेजी जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत अटापट्टी में एक-एक कार्य को बार-बार दिखाकर और मजदूरी के नाम पर 10.13 लाख रुपये के घोटाले पुष्टि की है। बीडीओ, लेखाकार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक से रिकवरी की संस्तुति की है। साथ ही इन लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और एफआईआर भी दर्ज कराने की सिफारिश की है। संवाद
विज्ञापन

----
चकमार्ग बनाने में तीन बार निकाला पैसा
लोकपाल की जांच रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत की जांच के लिए गांव पहुंचकर उन्होंने खुली बैठक की थी, जहां रोजगार सेवक मांगे गए मनरेगा के सात रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर पाया। पता चला जो परिवार गांव से दूर हैं, उनकी भी मस्टर रोल पर फर्जी हाजिरी लगी है। ख्याली राम का परिवार रुद्रपुर में रहता है। इस परिवार के सभी सदस्यों की हाजिरी मस्टर रोल पर अंकित है। भगवान दास, इकरार, शकील और कैलाश के परिवारों में एक से अधिक जॉब कार्ड मिले। श्मशान भूमि तक चकमार्ग बनाने में तीन बार पैसा निकाला गया। नागरिक सूचना बोर्ड के नाम पर भी गबन हुआ। जिस पर चार गुना 1.60 लाख रुपये की रिकवरी प्रस्तावित है। जांच रिपोर्ट में बीडीओ, लेखाकार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक व पंचायत सचिव से वसूली की संस्तुति है। अन्य मामलों समेत कुल 10,13,531 रुपये की रिकवरी लोकपाल ने प्रस्तावित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed