फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1000 applications for family benefit scheme stuck in SDM offices

Bareilly News: एसडीएम कार्यालयों में अटके पारिवारिक लाभ योजना के 1000 आवेदन

Tue, 18 Feb 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
1000 applications for family benefit scheme stuck in SDM offices
बरेली। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के एक हजार आवेदन एसडीएम कार्यालयों में वर्षों से लंबित है। योजना का लाभ पाने के लिए वे अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। यह मुद्दा जनप्रतिनिधियों ने जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में भी उठाया था। इसके बाद भी पीड़ितों को योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

घर के मुखिया का निधन होने पर समाज कल्याण विभाग ओर से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आश्रितों को 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके आवेदन ऑनलाइन लिए गए। आवेदनों की जांच गांव, ब्लाक और तहसील स्तर पर हुई। तहसील से स्वीकृति होने के बाद आश्रित परिवारों को यह धनराशि उनके खाते में भेजी जानी थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 4265 परिवारों को इसका लाभ मिलना था। उसके सापेक्ष 1200 परिवारों को ही योजना का लाभ मिला। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि दो हजार आवेदनों को अपात्र पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया है। 1100 आवेदन विभागीय स्तर पर लंबित हैं। उसमें से एक हजार आवेदक तहसील स्तर पर लंबित हैं। संवाद
विज्ञापन


------------

केस : 1
पति का निधन वर्ष 2022 में हो गया था। दो बार आवेदन करने के बाद सर्वे भी हुआ। उसके बाद आवेदन निरस्त हो गया। उस संबंध में सीडीओ से मुलाकात की तो तीसरी बार आवेदन किए छह माह का समय बीत चुका है। अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। - माया देवी, नवादा शेखान
विज्ञापन
विज्ञापन


केस : 2
पति का निधन वर्ष 2022 में हो गया था। इसके बाद कई बार आवेदन किया। आवेदन की जांच भी हो चुकी है। कोई कमी नहीं बताई गई। उसके बावजूद योजना का लाभ नहीं मिला है। - शमा परवीन, लोधी टोला

केस : 3
पति की मृत्यु वर्ष 2022 में हो गई थी। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन किया था। पात्र होने के बाद भी अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। - सुशीला देवी, भऊआपुर

केस : 4
पति की मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। तब से चार बार आवेदन किया। हर बार दस्तावेजों को जमा करवा लिया गया और इंतजार करने को कहा गया है। अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। - रूपावती, भंडसर


वर्जन
आवेदक को मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, वारिसों का ब्योरा और खाता संख्या आदि अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदनों की जांच कराई जा रही है। सभी कर्मचारियों से आवेदनों को तलब किया गया। कारण पता चलने के बाद ही कुछ जवाब दिया जा सकेगा। - सुधांशु शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed