Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 years of service, dedication and determination of volunteers completed: Krishna

स्वयंसेवकों की सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 वर्ष पूरे : कृष्ण

Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
100 years of service, dedication and determination of volunteers completed: Krishna
विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस, शताब्दी वर्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन


बरेली। भारत को परम वैभवशाली राष्ट्र बनाने के पावन उद्देश्य के साथ शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज शतायु हो चुका है। स्वयंसेवकों की सेवा, समर्पण और संकल्प के 100 वर्ष पूरे हुए। सांस्कृतिक पुनर्जागरण, पर्यावरण की रक्षा, स्व का बोध, नागरिक अनुशासन, सामाजिक समरसता और कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ करके भारत एक बार पुनः अपने परम वैभव को प्राप्त कर सकता है। ये बातें विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने बृहस्पतिवार को श्रीराम नगर की सिल्वर स्टेट बस्ती में कहीं।

सह विभाग संघचालक राजकुमार ने कहा कि बीते 100 साल से संघ के स्वयंसेवक एक नीति, एक रीति और एक पद्धति से राष्ट्र सेवा के पथ पर चल रहे हैं। प्रांत पर्यावरण संयोजक शिवेंद्र ने कहा कि स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिस्थिति में आगे बढ़कर अपनी सेवा तन, मन और धन से दी है। इस अवसर पर पशुपति नगर की रानी लक्ष्मीबाई शाखा द्वारा आयोजित पथ संचलन में 200 स्वयंसेवक शामिल हुए। हरि नगर की ग्रीन पार्क बस्ती में दो अश्वारोही संचालन की अगुवाई कर रहे थे। केशव नगर की चाणक्य पुरी बस्ती में डाॅ. ज्ञानदेव और अरुण के नेतृत्व में पंथ संचलन निकला। मालवीय नगर की वीर सावरकर नगर बस्ती की हनुमान शाखा द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग बौद्धिक प्रमुख डाॅ. सूर्यकांत, प्रज्ञा प्रवाह के देवराज, विभाग व्यवस्था प्रमुख अरविंद, विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सचान, विभाग पर्यावरण प्रमुख विवेक, महानगर प्रचारक मयंक साधु, महानगर संघचालक डाॅ. सत्यपाल, महानगर प्रचार प्रमुख विकास, महानगर बौद्धिक प्रमुख अजय, नगर कार्यवाह पुनीत जौहरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अक्तूबर तक मनेगा विजयदशमी उत्सव

संघ के सभी 15 नगरों की विभिन्न बस्तियों में पथ संचलन, एकत्रीकरण, शारीरिक प्रदर्शन, स्वयंसेवकों के सेवा कार्य व स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और साहित्य विक्रय केंद्र जैसे कार्यक्रमों का आयोजन 40 स्थान पर किया गया। संघ की ओर से 5 अक्तूबर तक विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed