फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 transformers are blowing every day due to overloading, not even one in the store

Bareilly News: ओवरलोडिंग से रोज फुंक रहे 100 ट्रांसफार्मर, स्टोर में एक भी नहीं

Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
100 transformers are blowing every day due to overloading, not even one in the store
बरेली। ओवरलोडिंग और ऑयल की कमी से जिले में रोज लगभग 100 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वहीं, स्टोर में एक भी ट्रांसफार्मर मौजूद नहीं। शहरी क्षेत्र में ट्रॉली ट्रांसफार्मरों से काम चलाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता ट्रांसफार्मर फुंकने पर कई दिनों तक कटौती झेलने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

स्टोर की हालत ऐसी है कि सिंगल फेस केबल तक मौजूद नहीं। अन्य संसाधनों व उपकरणों का भी अभाव है। इस वजह से मरम्मत के काम प्रभावित हो रहे हैं। बीते माह शहर आए विद्युत निगम के चेयरमैन ने ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर फुंकने पर एसडीई को जिम्मेदार ठहराने की बात कही थी पर इस मामले में जवाबदेही भी तय नहीं की जा रही।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 22 हजार तो ग्रामीण क्षेत्र में 70 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन दिनों लोड बढ़ने व ऑयल की कमी से शहरी क्षेत्र में रोज 22-25 तो देहात में 75-80 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। विद्युत निगम के स्टोर में ट्रांसफार्मर तो दूर की बात, उनमें डालने के लिए तेल, एलटी सिंगल फेस केबल व अन्य संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। दो दिन पहले अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर ने पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मरों का ऑयल न मिलने को लेकर अधिशासी अभियंता आरके यादव को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ट्रांसफार्मर फुंकने पर कई-कई दिनों तक ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर काम चलाया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने पर बार-बार आपूर्ति को बंद करना पड़ रहा है। 15 दिन पहले श्यामगंज मिर्च वाली गली के तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण फुंक गया था। दूसरा ट्रांसफार्मर न मिलने के कारण यहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर के जरिये आपूर्ति की जा रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को कटौती के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय से हाल में ही स्टोर को पांच किमी सिंगल फेस केबल मुहैया कराया गया है। जरूरत के अनुसार शहर और देहात के उपकेंद्रों के लिए इसका आवंटन कर दिया गया है। 10 किमी केबल और मिलना है। इधर, वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में भी देरी हो रही है।

स्टोर के लिए लिए मांग के अनुरूप सामानों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिले से निगम मुख्यालय को जिन सामानों की मांग भेजी जाती है, उसके सापेक्ष 75 फीसदी सामान ही मिलता है। ऐसे में लोकल फॉल्ट समय से ठीक नहीं हो पाते।

सामान की खरीद स्थानीय स्तर पर नहीं होती। डिमांड पर मुख्यालय से सामान मिलता है। जरूरत से ज्यादा सामान उपलब्ध कराने पर दुरुपयोग होता है। सिंगल फेस केबल को लेकर समस्या थी, लेकिन पांच किमी केबल मिल गया है। सामान की कमी के कारण कोई काम प्रभावित नहीं हो रहा है। ट्रांसफार्मरों के लिए ऑयल वर्कशॉप से उपलब्ध कराया जाता है। - आरके यादव, अधिशासी अभियंता, स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed