{"_id":"6abc132d3311ea12e809d5c0","slug":"100-new-transformers-will-be-installed-to-provide-relief-from-power-outages-bareilly-news-c-4-bly1015-977465-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए लगाए जाएंगे 100 नए ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए लगाए जाएंगे 100 नए ट्रांसफार्मर
Wed, 30 Sep 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ओवरलोडिंग के चलते होने वाली बिजली कटौती पर जल्द लगाम लगेगी। विद्युत निगम ने शहर के सभी 24 उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में 100 नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया है। फिलहाल किला उपकेंद्र से जुड़े इलाके में काम कराया जा रहा है।
वर्ष 2025-26 के स्वीकृत बिजनेस प्लान के तहत नए ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोड क्षेत्रों में बिजली का भार बांटने में मदद मिलेगी। इससे गर्मी में बढ़ते लोड के दौरान ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और बार-बार ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
इस बार बारिश के दौरान जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हुई या लंबे समय तक फाल्ट रहे, उनकी भी पड़ताल की जाएगी। इसके लिए विद्युत निगम ने टीमों का गठन करके सर्वे शुरू कर दिया है। टीमें बारिश में फाल्ट वाले स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता, लाइन की स्थिति और जलभराव वाले स्थानों की भी जांच करेंगी।
विज्ञापन
यहां होगा काम
शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि दुर्गानगर में सबसे अधिक 11, मढ़ीनाथ में छह, महानगर में सात, सीबीगंज में चार, सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय व तृतीय उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में कुल छह ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। डीडीपुरम में पांच, डेलापीर में चार, इज्जत नगर में तीन, कोहाड़ापीर में पांच, कुतुबखाना में पांच, लोहिया विहार में दो, मिशन कंपाउंड में चार, परसाखेड़ा में तीन, किला में तीन, रामपुर गार्डन में एक, सन सिटी में छह, हरूनगला में आठ और राजेंद्र नगर में एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।