{"_id":"5751d72e4f1c1b7d2f109b4b","slug":"100-imposed-two-rounds-on-the-speed-of-the-train-telgo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेल्गो ट्रेन ने 100 की स्पीड पर लगाए दो फेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेल्गो ट्रेन ने 100 की स्पीड पर लगाए दो फेरे
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेल्गो ट्रेन का ट्रायल शनिवार को भी जारी रहा। ट्रेन ने बरेली और मुरादाबाद के बीच दो फेरे लगाए। शुक्रवार को ट्रेन को 100 की स्पीड पर चलाया गया। इस बार ट्रेन में सस्पेंशन लगाकर ट्रायल किया गया। शनिवार को बिना वजन के खाली ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।
टेल्गो ट्रेन का गुरुवार का बिना सस्पेंशन के ट्रायल किया गया। जो सफल रहा। शुक्रवार को फिर से सस्पेंशन के साथ ट्रायल किया। जिसमें अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा की रही। शुक्रवार को ट्रेन 9:18 पर बरेली से चली और 10:14 पर दलतपुर पहुंच गई। दलपतपुर से 10:45 पर वापस हुई और 11:43 पर बरेली पहुंच गई। अगला फेरा 12:30 पर शुरू हुआ और ट्रेन 13:30 पर दलपतपुर पहुंची। जबकि दलपतपुर से 14:08 पर चलकर 15:18 पर बरेली स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेन को आईजेड नगर वर्कशाप ले जाया गया। वहां ट्रेन में रखे गए बालू से भरे बोरे उतारने का काम शुरू किया गया। अगर बोरे उतर जाते हैं तो शनिवार को खाली ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। एडीआरएम संजीव मिश्रा ने बताया कि खाली ट्रेन को सुरक्षा के मानकों पर परखने के लिए शनिवार को ट्रायल होगा। खाली ट्रेन का ट्रायल इसलिए किया जा रहा कि भारतीय ट्रैक पर ट्रेन लोड कम होने हवा में जंप तो नहीं करेगी।