फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Junction will be developed with Rs hundred crore

Bareilly News: सौ करोड़ रुपये से बदलेगी बरेली जंक्शन की तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Fri, 10 Feb 2023 11:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2023 11:11 AM IST
सार

निजी एजेंसी और रेलवे के अधिकारी मिलकर अगले 40 वर्षों की जरूरत का आकलन कर रहे हैं। ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में होने वाली अनुमानित बढ़ोतरी के अनुसार सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
Bareilly Junction will be developed with Rs hundred crore
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले 40 वर्षों की जरूरत के अनुरूप बरेली जंक्शन की तस्वीर बदलेगी। सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर लिफ्ट, एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) और अन्य यात्री सुविधाओं से युक्त नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। पुराने प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के साथ ही वहां भी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना आसान होगा। सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही जंक्शन पहुंचने के रास्तों को भी संवारा जाएगा। यात्रियों को जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


निजी एजेंसी और रेलवे के अधिकारी मिलकर अगले 40 वर्षों की जरूरत का आकलन कर रहे हैं। ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में होने वाली अनुमानित बढ़ोतरी के अनुसार सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निजी एजेंसी के विशेषज्ञ बरेली पहुंच चुके हैं। वे जंक्शन को नए सिरे से डिजाइन करने की तैयारी कर रहे हैं। टीम ने बरेली की भौगोलिक स्थिति और स्टेशन तक आने-जाने के रास्तों को देखकर प्राथमिक आकलन किया है। सर्वेक्षण अभी जारी है।

विज्ञापन

ये कार्य प्रस्तावित

नए प्लेटफॉर्म के निर्माण के साथ ही मौजूदा प्लेटफॉर्मों का नवीनीकरण, लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा, मल्टी स्टोरी पार्किंग, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार, बदायूं रोड से जंक्शन की कनेक्टिविटी, जंक्शन पहुंचने वाली सड़कों का नगर निगम की ओर से नवीनीकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि जंक्शन को विकसित करने की योजना है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निजी एजेंसी के जरिये सर्वे कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में बरेली जंक्शन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed