फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 teams have been formed from the state to check the arrangements of cow shelters

Bareilly News: गोशालाओं की व्यवस्था जांचने के लिए प्रदेश से 10 टीमें गठित

Tue, 02 Sep 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
10 teams have been formed from the state to check the arrangements of cow shelters
बरेली। गो-आश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबंधन के आकलन के लिए निदेशक पशुपालन विभाग ने 10 टीमों का गठन किया है। इसमें बरेली मंडल की जिम्मेदारी विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र कुमार पांडेय को दी गई है। यह लोग 12 सितंबर तक गोशालाओं का निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए निदेशक को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

जारी निर्देशों में निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ. योगेंद्र सिंह पंवार मंडल स्तर के नोडल अधिकारियों को गो-आश्रय स्थलों के भ्रमण के दौरान व्यवस्था जांचने के लिए चेकलिस्ट भी दी है। जिसके अनुसार गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था देखने के निर्देश दिए हैं। उधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि मंडल स्तर पर गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था जांचने के संबंध में विशेष सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय के बरेली जिले में तीन या चार सितंबर को आने की उम्मीद है। निदेशक स्तर से जारी निर्देशों के मुताबिक, विशेष सचिव डीएम की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण से संबंधित सभी छह विभागों की गठित समितियों की बैठक भी करेंगे। इसमें राजस्व, पंचायती राज, नगर विकास, ग्राम्य विकास, गृह और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed