फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten special trains started operating for Kanwar Mela in Sawan

Railway News: सावन में कांवड़ मेले के लिए 10 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 10 Jul 2025 09:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

सावन में हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसको देखते हुए रेलवे ने 10 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
ten special trains started operating for Kanwar Mela in Sawan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांवड़ मेला में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 10 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। 14 ट्रेनों का विस्तार हरिद्वार तक किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के ठहराव के समय में बढ़ोत्तरी की गई है। 

विज्ञापन


मेला स्पेशल 74022/74023 दिल्ली–शामली–दिल्ली डीईएमयू का हरिद्वार स्टेशन तक संचालन किया जाएगा। प्रतिदिन चलने वाली यह ट्रेनें 11 से 25 जुलाई तक चलाई जाएंगी। 64557/65558 दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली मेमू का संचालन 11 से 25 जुलाई तक हरिद्वार तक किया जाएगा। 04311/04312 मेला स्पेशल दिल्ली शहादरा से हरिद्वार तक 11 से 24 जुलाई तक नियमित किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: मंत्री के रिश्तेदार समेत सात पर गैंगस्टर का मुकदमा, जोगी नवादा गोलीकांड के हैं आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 04316/04315 योग नगरी ऋषिकेश से दिल्ली शहादरा तक 11 से 25 जुलाई तक नियमित संचालन किया जाएगा। 04318/04317 योग नगरी ऋषिकेश से आलमनगर तक 11 जुलाई से 10 अगस्त तक बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद होकर नियमित किया जाएगा।

कांवड़ मेला को ध्यान में रखते हुए 14113, 14309, 14317, 19565, 22659, 14610, 54075, 14114, 14310, 14318, 19566, 22660, 14609, 54076 गाड़ियों को रायवाला, मोतीचूर आदि स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव और हरिद्वार, ऋषिकेश तक विस्तार किया गया है। 

इन ट्रेनों के बढ़ाए ठहराव
गाड़ी संख्या 13009/13010 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस का टनकुप्पा स्टेशन व 18477/ 18478 पुरी- योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

18477/ 18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व रेलवे के महादेवसाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। 18477 पुरी - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का 11 जुलाई से नौ आगत तक अस्थाई रूप से सुबह 7:29 से 7:31 बजे तक एवं गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का 11 जुलाई से नौ अगस्त तक दोपहर 3:51 से 3:53 तक महादेवसाल स्टेशन पर अस्थाई ठहराव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed