फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 members of BJP elected unopposed in Municipal Executive Election

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव: भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, रेनू यादव का पर्चा खारिज

Mon, 19 Jun 2023 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 02:23 PM IST
सार

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के लिए 12 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 12 सदस्यों में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हैं। 
 

विज्ञापन
10 members of BJP elected unopposed in Municipal Executive Election
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। 12 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 12 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। 12 सदस्यों में 10 भाजपा और 2 सपा के पार्षद निर्विरोध चुने गए। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में कार्यकारिणी के लिए  12 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। भाजपा की ओर से आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं सपा के दो पार्षदों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चे भरे। 

विज्ञापन

रेनू यादव का पर्चा खारिज 

नामांकन पत्रों की जांच में सपा की प्रत्याशी रेनू यादव का पर्चा खारिज कर दिया गया। इस पर भाजपा के गरिमा अग्रवाल, आरेन्द्र अरोरा कुक्की, सर्वेश रस्तोगी, सौरभ कुमार, नीरज कुमार, रामपाल गंगवार, सागर मौर्य, निधि सक्सेना, मीरा देवी, सीता पटेल और सपा के अलीम सुल्तानी, सलीम पटवारी को निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया गया।  निर्विरोध चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। मेयर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed