फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young woman drowns in pond after going out to relieve herself in Barabanki

बाराबंकी: तालाब में डूबने से युवती की मौत, शौच के लिए निकली थी; पैर फिसलने से गिरी और गहरे पानी में चली गई

Wed, 09 Sep 2026 11:55 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

बाराबंकी में तालाब में डूबने से युवती की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से निकली थी। पैर फिसलने से गिरी और गहरे पानी में चली गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Young woman drowns in pond after going out to relieve herself in Barabanki
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में घर से शौच के लिए निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब में उतराता मिला। घटना से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन


घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हथौधा गांव की है। गांव निवासी विनीता (23) की  तालाब में डूबने से मौत हुई है। बताया गया कि वह शौच के लिए घर से निकली थी। पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। वह गहरे पानी में चली गई। 
विज्ञापन


आसपास कोई मौजूद न होने से उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। जब तक लोगों को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनीता अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed