{"_id":"64552f2db192334471035b97","slug":"young-man-burnt-alive-due-to-breaking-of-dilapidated-wire-of-high-tension-line-barabanki-news-c-13-1-219300-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार टूटने से जिंदा जला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार टूटने से जिंदा जला युवक
Fri, 05 May 2023 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 05 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, बाइक भी हुई राख
परिवार का इकलौता पुत्र था अंकित, परिजनों में कोहराम
रामनगर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक से जा रहे एक युवक पर अचानक 11 हजार वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर गिर गया। तार गिरते ही युवक बाइक समेत जलने लगा। लोग उसकी ओर दौड़े मगर करंट के डर से कोई कुछ कर नहीं सका। चंद मिनटों में ही बाइक समेत जिंदा जले युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इससे क्षेेत्रीय ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया।
देवा कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी अंकित वर्मा उर्फ लकी (22) शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से रामनगर थाना क्षेत्र के बिलौली गांव स्थित अपनी बहन के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा था। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में सुढि़यामऊ-सिहाली मार्ग पर करौंदा गांव के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूट कर सीधा अंकित पर गिरा। उसे बचने तक का मौका नहीं मिला। तेज करंट के कारण कुछ ही देर में युवक बाइक समेत जिंदा जल गया।
घटना स्थल पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार शिकायत के बाद भी पावर कॉरपारेशन जर्जर तारों को दुुरुस्त कराने का कार्य नहीं करता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर शरदेंदु मिश्र व पुलिस बल ने आक्रोशिथ ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह शांत करा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
मृतक अंकित पवैया गांव निवासी ओंकार का इकलौता पुत्र था। परिवार में माता पिता के अलावा दो बहनें है। दोनों का ही विवाह हो चुका है। पिता के बीमार रहने से अंकित ही पूरी खेती किसानी का जिम्मा संभालता था। उसी से परिवार का भरण पोषण होता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता व बहनें रो-रो कर बेहाल थी। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जानलेवा बने तार, नहीं लिया कोई सबक
- बीते एक दिसंबर 2022 को कस्बा सूरतंगज जागृति इंटर कॉलेज मेें हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से विद्यालय के छात्र पवन (11) की मौत हो गई थी।
- बीते 16 अगस्त 2022 को रामनगर के ददौरा गांव से लालूपुर जाने वाले चकमार्ग के किनारे से टूटे पड़े तार की चपेट में आकर ददौरा गांव निवासी देशराज (50) व लवकुश (15) की मौत हो गई थी।
- 24 फरवरी 2020 को असंद्रा क्षेत्र के जरौली गांव निवासी राजमिस्त्री मनीराम (50) की एचटी लाइन के जर्जर तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
सवा तीन सौ स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चे भी खतरे में
बेसिक शिक्षा विभाग के 167 परिषदीय विद्यालयों व डेढ़ सौ निजी स्कूल में पढ़ने वाले करीब डेढ़ लाख नौनिहाल भी स्कूल व विद्यालय भवन के ऊपर झूलते लटकते हाई टेंशन लाइन के तारों की चपेट में कभी भी आ सकते हैं। इन तारों के नीचे रहकर पढ़ना बच्चों की मजबूरी बना है। हर बार हासदा होने के बाद पॉवर कारपोरेशन के अफसर इन तारों को दुरुस्त बनाने का भरोसा तो जरूर दिखाते हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं करते।